ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
केन्द्र सरकार के 08 वर्ष पूरेहोने पर देश भर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन • अतीत को जोड़ने के साथ ज्ञानवर्धन का माध्यम है डाक टिकट प्रदर्शनीः सीएम • प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से की भेंट, स्वदेशी खेलों के संवर्धन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा • जिलाधिकारी का प्रयास रंग लाया: सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद मऊ ने टॉप 10 में स्थान पाया • कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत • विश्व अस्थमा दिवस 2024 सूर्या फाउण्डेशन, मिडलैंड हॉस्पिटल व अनुसंधान संस्थान ,संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त, सिप्ला लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान मे जनजागरूकता अभियान चलाकर जन-जन तक संदेश दिया - जितेन्द्र प्रताप सिंह • तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब, 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से लोक भवन तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा • महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह • केन्द्र सरकार के 08 वर्ष पूरेहोने पर देश भर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन • अतीत को जोड़ने के साथ ज्ञानवर्धन का माध्यम है डाक टिकट प्रदर्शनीः सीएम • प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से की भेंट, स्वदेशी खेलों के संवर्धन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा • जिलाधिकारी का प्रयास रंग लाया: सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद मऊ ने टॉप 10 में स्थान पाया • कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत • विश्व अस्थमा दिवस 2024 सूर्या फाउण्डेशन, मिडलैंड हॉस्पिटल व अनुसंधान संस्थान ,संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त, सिप्ला लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान मे जनजागरूकता अभियान चलाकर जन-जन तक संदेश दिया - जितेन्द्र प्रताप सिंह • तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब, 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से लोक भवन तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा • महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

त्वरित आर्थिक विकास योजना से उत्तर विधानसभा में 10.68 करोड़ और पश्चिम में 18.92 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

D

Dainik India News

• 6692 views
त्वरित आर्थिक विकास योजना से उत्तर विधानसभा में 10.68 करोड़ और पश्चिम में 18.92 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से विकास कार्यों को नई गति

लखनऊ का बदलता स्वरूप बन रहा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से त्वरित आर्थिक विकास योजना 2024-25 के अंतर्गत लखनऊ उत्तर और पश्चिम विधानसभा में करोड़ों की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 10.68 करोड़ रुपये की लागत से 42 कार्यों और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 18.92 करोड़ रुपये की लागत से 74 कार्यों का शुभारंभ किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा और पश्चिम विधानसभा उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव की उपस्थिति ने इसे विशेष महत्व प्रदान किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी दी कि उत्तर विधानसभा का शिलान्यास समारोह जानकीपुरम स्वागत लॉन में तथा पश्चिम विधानसभा का कार्यक्रम मां कृपा बैंक्विट हॉल, बुद्धेश्वर रोड पर संपन्न हुआ। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी, पार्षदगण और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सतत प्रयासों से लखनऊ आज सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का संगम बन चुका है। उन्होंने कहा—“जब प्रवासी भारतीय या लंबे समय बाद लौटने वाले लोग लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरते हैं, तो बदलते अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को देखकर गर्व महसूस करते हैं। एयरपोर्ट से लेकर गोमती नगर और चारबाग रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण, लखनऊ मेट्रो विस्तार के लिए 5800 करोड़ की स्वीकृति, रिंग रोड और अनगिनत ओवरब्रिजों का निर्माण—ये सब लखनऊ को आधुनिकता की नई पहचान दे रहे हैं। आज नवाबों का शहर ही नहीं, बल्कि ‘ब्रह्मास्त्र’ लखनऊ भी हमारी पहचान है।”

सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने कहा कि रक्षा मंत्री निरंतर लखनऊवासियों के स्वास्थ्य, सुविधाओं और विकास को लेकर चिंतित रहते हैं और शहर को उत्तरोत्तर प्रगति की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। बड़ी कंपनियों के आगमन से युवाओं को शहर में ही रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

शिलान्यास समारोह में डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, महामंत्री पुष्कर शुक्ला, घनश्याम अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, टिंकू सोनकर, दीप प्रकाश, विमल चौधरी, संदीप तिवारी, सोमेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

R
RAVI KHAVSE 6 months ago

मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए। कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए। रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)