ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
2015 का सवाल आज भी जिंदा: विधानसभा सचिवालय की भर्तियों और नियुक्तियों पर फिर उठे गंभीर प्रश्न • यूपी में बेटियां अब खुद भी करेंगी अपनी सुरक्षा  • राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार के शीघ्र स्वास्थ की मंगलकामनाए की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • मानसून सामान्य नहीं, हर परिस्थिति के लिए यूपी सरकार सभी किसानों-हितों के लिए संकल्पित: मुख्यमंत्री • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता की सेवा के लिए होनी चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला • मुख्यमंत्री ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों <strong>को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • वाराणसी थाना जीआरपी कैंट पुलिस टीम द्वार गुमशुदा 05 वर्षीय बच्ची को रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट से किया गया बरामद • जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित • 2015 का सवाल आज भी जिंदा: विधानसभा सचिवालय की भर्तियों और नियुक्तियों पर फिर उठे गंभीर प्रश्न • यूपी में बेटियां अब खुद भी करेंगी अपनी सुरक्षा  • राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार के शीघ्र स्वास्थ की मंगलकामनाए की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • मानसून सामान्य नहीं, हर परिस्थिति के लिए यूपी सरकार सभी किसानों-हितों के लिए संकल्पित: मुख्यमंत्री • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता की सेवा के लिए होनी चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला • मुख्यमंत्री ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों <strong>को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • वाराणसी थाना जीआरपी कैंट पुलिस टीम द्वार गुमशुदा 05 वर्षीय बच्ची को रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट से किया गया बरामद • जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित •
राजनीति English

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्लीवासियों को मिला विकास और जनकल्याण का उपहार

D

Dainik India News

• 5781 views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्लीवासियों को मिला विकास और जनकल्याण का उपहार

त्यागराज स्टेडियम में अमित शाह ने किया 17 नई योजनाओं का लोकार्पण

बिना भेदभाव और बिना राजनीति, सेवा ही प्रधानमंत्री का संकल्प

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी दिल्ली ने आज विकास और कल्याणकारी योजनाओं का एक नया अध्याय देखा। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों को 17 नई जनकल्याणकारी योजनाओं का तोहफ़ा दिया।

इन योजनाओं में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अस्पतालों के नए ब्लॉक्स, अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें, छात्रावास, जरूरतमंदों के केयरटेकरों के लिए आर्थिक सहायता तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ये योजनाएं दिल्ली के नागरिकों को संबल, आत्मनिर्भरता और सम्मानपूर्ण जीवन जीने की शक्ति प्रदान करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स में छूट और नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी जैसी ऐतिहासिक पहल की है। दिल्लीवासियों के लिए यह भी बड़ी राहत और सशक्तिकरण का संदेश है।

आज दिल्ली के एक्सप्रेसवे, मेट्रो विस्तार, यमुना सफाई अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उज्ज्वला कनेक्शन और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजधानी ने तेज़ रफ्तार से विकास की ओर कदम बढ़ाया है।

इस अवसर पर केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के सांसदगण, कैबिनेट मंत्री, महापौर तथा अनेक गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी का यह स्पष्ट संदेश रहा है कि सत्ता विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। यही भावना आज दिल्लीवासियों को नई ऊर्जा और विश्वास प्रदान कर रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!