ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया • ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार • जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? • माता भगवती देवी प्राथमिक विद्यालय में रजत जयंती समारोह, भव्यता के साथ संपन्न, संस्कार और शिक्षा का अनुपम संगम • 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान  • वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप • जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा: भक्तों का उमड़ा जन सैलाब • गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया • ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार • जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? • माता भगवती देवी प्राथमिक विद्यालय में रजत जयंती समारोह, भव्यता के साथ संपन्न, संस्कार और शिक्षा का अनुपम संगम • 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान  • वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप • जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा: भक्तों का उमड़ा जन सैलाब • गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार •
राजनीति English

फाइव स्टार रथ' से गरीब जनता से मिलेंगे अखिलेश :सिद्धार्थनाथ सिंह

D

Dainik India News

• 6969 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा के विजय रथ पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना संकट और बाढ़ की विभीषिका के दौरान ड्राइंग रूम तक सीमित रहे अखिलेश यादव चुनाव निकट आते ही अब फाइव स्टार रथ से गरीब जनता से मिलने जा रहे हैं। जनता भी उनको एक बार फिर पैदल करने के इंतजार में बैठी है । विजय रथ के दौरान अखिलेश यादव को ट्विटर की आनलाइन राजनीति से जमीनी हकीकत का भान हो जाएगा।

प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य से जब कोरोना की महामारी प्रदेश में चरम पर थी तब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता के बीच जाने की बजाय ड्राइंग रूम में बैठकर आराम फरमा रहे थे। उनके कार्यकर्ता भी घरों में बैठे थे । जबकि भाजपा के कार्यकर्ता इस संकट में भी जनता के बीच रहकर इलाज से लेकर हर संभव सहायता में दिनरात लगे रहे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कोरोना पाजिटिव होते हुए भी दिनरात कोरोना मरीजों के इलाज की एक एक व्यवस्था की निगरानी कर दिशा निर्देश

दे रहे थे। कोरोना से स्वस्थ होते ही मुख्यमंत्री हर जिलों में ताबड़तोड़ दौरा कर अस्पतालों में जाकर इलाज की समुचित व्यवस्था में लगे रहे। इसी तरह बाढ़ की विभीषिका के दौरान भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं जीरो ग्राउंड पर उतर कर बाढ़ में फंसे और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में लगे रहे । अपने हाथों से राहत सामग्री का वितरण करते रहे । वहीं इस दैवीय विपदा में भी अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जनता की सेवा करने की बजाय घरों में आराम फरमाते रहे , और ट्विटर पर ही खेलते रहे। आज अब चुनाव करीब आ रहा है तो वह फाइव स्टार रथ पर सवार होकर सियासी औपचारिकता के तहत जनता के बीच जा रहे हैं। लेकिन जनता उनके चाल और चरित्र से वाकिफ हो चुकी है। इसलिए

जनता अखिलेश यादव से जरूर यह पूछेगी कि संकटकाल में कहाँ थे?

योगी सरकार किसान हितैषी,गन्ने का रिकॉर्ड भुगतान हुआ

प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए किसानहित सर्वोपरि है। योगी सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में 1.44 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड गन्ने के बकाये का भुगतान किया है । इसमें अखिलेश सरकार का बकाया भी शामिल था । इसी तरह गेहूं, धान और तिलहन की एमएसपी में दोगुनी तक वृद्धि करते हुए रिकॉर्ड खरीदारी की, किसानों के कर्जा माफ़ किया, किसानों को पहली बार सम्मान निधि जैसी अनेक कल्याणकारी शुरू की । अखिलेश यादव अब झूठ पर उतर आये हैं और गुमराह करने की राजनीति पर उतर आये हैं।

सहारनपुर में अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सपा शासन में हुए अत्याचार को प्रदेश का किसान भूला नहीं है ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!