ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ मे लगेगी धर्म संसद - संत समागम में शंकराचार्य की उपस्थिति - जे पी सिंह • समस्त देशवासियों को 75वें गणतंत्रकी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह • उपचुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने बताया आरएसएस और डबल इंजन सरकार का योगदान अहम • नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न • दोहरीघाट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद • ।। श्री गौरी तंत्रोक्त कुञ्जिका स्तोत्र ।। • D D INDIA NEWS • सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा • लखनऊ मे लगेगी धर्म संसद - संत समागम में शंकराचार्य की उपस्थिति - जे पी सिंह • समस्त देशवासियों को 75वें गणतंत्रकी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह • उपचुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने बताया आरएसएस और डबल इंजन सरकार का योगदान अहम • नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न • दोहरीघाट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद • ।। श्री गौरी तंत्रोक्त कुञ्जिका स्तोत्र ।। • D D INDIA NEWS • सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 8832 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

अपर जिलाधिकारी को वसूली कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश 

देवी दयाल सिंह 

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ :जिलाधिकारी  अरुण कुमार की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना, राजस्व कार्यों  लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 

जनपद में स्वामित्व योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसील सदर एवं मधुबन  में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए  इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। जनपद के 10 बड़े बकायेदारों से पूरे सप्ताह के दौरान ₹3 लाख से भी कम वसूली, मोटर दुर्घटना क्लेम से संबंधित वसूली एवं माननीय न्यायालय द्वारा जारी वसूली में धीमी प्रगति पर कड़ी चेतावनी देने के साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाते हुए उनके चल एवं अचल संपत्ति के नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वसूली कार्यों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अमीनो के खिलाफ अब तक की गई कार्यवाईयों के बारे में भी जानकारी लेने के साथ ही कड़ी कार्रवाई करने को कहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के समीक्षा के दौरान उपनिदेशक कृषि ने बताया कि  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भूलेख सत्यापन का फीडिंग कार्य तहसील घोसी एवम् मधुबन में शुरू हो चुका है । जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में इस कार्य को शुरू कर यथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद की समीक्षा के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दिनांक 30 जुलाई तक कुल 15 प्रकरण लंबित थे, जिनमें 4 प्रकरण में शपथ पत्र तैयार कर दाखिल किया जाना है। 5 प्रकरण में इंस्ट्रक्शन फाइल करना है। शेष 6 प्रकरणों में माननीय हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन हो रहा है। आई.जी.आर.एस. के तहत शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान कोई भी डिफाल्टर केस नहीं मिला।

 बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जितने भी लंबित  प्रकरण हैं, उनमें यथाशीघ्र कार्रवाई करने तथा वसूली कार्यों में और तेजी लाने के कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट डी0पी0 सिंह, उपनिदेशक कृषि एस0पी0 श्रीवास्तव, ई डिस्ट्रिक्ट

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!