ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
नगपंचमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों की हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य पहुंचे उज्जैन, महाकालेश्वर के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के साथ काशी में नये युग की हुई शुरुआत : योगी  सीएम योगी का चाबुक: 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज प्रयागराज कुंभ मेले से सुधा( गुड्डा)लापता +919454104399 अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है गोरखपुर : सीएम योगी "साबरमती की सच्चाई से कांग्रेस बेनकाब, अटल के राम पर बी जे पी का बड़ा दांव" आत्मनिर्भर भारत बना राष्ट्रीय संकल्प—भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा: सुधांशु त्रिवेदी नगपंचमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों की हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य पहुंचे उज्जैन, महाकालेश्वर के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के साथ काशी में नये युग की हुई शुरुआत : योगी  सीएम योगी का चाबुक: 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज प्रयागराज कुंभ मेले से सुधा( गुड्डा)लापता +919454104399 अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है गोरखपुर : सीएम योगी "साबरमती की सच्चाई से कांग्रेस बेनकाब, अटल के राम पर बी जे पी का बड़ा दांव" आत्मनिर्भर भारत बना राष्ट्रीय संकल्प—भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा: सुधांशु त्रिवेदी
Uncategorized English

नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

4370 views
नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न

शासन की सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश

साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर होगी जिम्मेदारी तय

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ (उत्तर प्रदेश)।अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में सितम्बर माह तक जनपद के सभी नगर निकायों में कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक एडीएम कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एडीएम ने सभी निकायों द्वारा कराए गए कार्यों का सत्यापन किया और निर्देश दिया कि शासन की सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। साथ ही कर एवं करेत्तर देयों की वसूली, 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने विशेष रूप से वंदन योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना और आकांक्षी योजना के अंतर्गत कार्यों की प्रगति पर संतोषजनक परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कूड़ा निस्तारण और साफ-सफाई पर एडीएम ने कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा संबंधित अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अतिरिक्त निराश्रित गोवंश हेतु गौशालाओं में भूसा-चारे की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा भी की गई।

एडीएम ने सभी निकायों को पालीथिन जब्ती एवं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहारों के मद्देनज़र साफ-सफाई, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को पूर्ण रूप से दुरुस्त करने का आदेश दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!