ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद कला जगत के लिए प्रेरणा स्थली बनेगा लता मंगेशकर चौक: प्रधानमंत्री उपनयन संस्कार में सहभागी बने प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सनातन संस्कारों के संरक्षण का दिया संदेश नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजना की बैठक सम्पन्न ब्यंकटेश्वर चले श्रीराम से मिलने मेडिकल सिंबल और सांप का कनेक्शन: क्यों छड़ी पर लिपटे होते हैं दो सांप? 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद कला जगत के लिए प्रेरणा स्थली बनेगा लता मंगेशकर चौक: प्रधानमंत्री उपनयन संस्कार में सहभागी बने प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सनातन संस्कारों के संरक्षण का दिया संदेश नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजना की बैठक सम्पन्न ब्यंकटेश्वर चले श्रीराम से मिलने मेडिकल सिंबल और सांप का कनेक्शन: क्यों छड़ी पर लिपटे होते हैं दो सांप?
Uncategorized English

बूथ प्रवासी नीरज सिंह ने SIR अभियान की जमीनी प्रगति का किया गहन मूल्यांकन

D

Dainik India News

5947 views
बूथ प्रवासी नीरज सिंह ने SIR अभियान की जमीनी प्रगति का किया गहन मूल्यांकन


दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) अभियान के द्वितीय चरण के अंतिम चरण में लखनऊ महानगर अंतर्गत गुरुवार को भी सघन एवं लक्ष्यपरक गतिविधियाँ संचालित की गईं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बूथ प्रवासी डॉ. नीरज सिंह ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गोमतीनगर स्थित मॉडर्न एकेडमी पोलिंग स्टेशन के बूथ संख्या–408 पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रत्यक्ष निगरानी की तथा पात्र मतदाताओं से फॉर्म–6 भरवाकर अभियान को गति प्रदान की।


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी कैंट विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या–7 एवं 8 सहित अन्य बूथों पर आयोजित विशेष शिविरों में उपस्थित रहे, जहाँ नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु फॉर्म–6 भरवाने का कार्य किया गया। अभियान के माध्यम से शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।


डॉ. नीरज सिंह ने बूथ संख्या–408 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर SIR अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कुल 704 मतदाताओं में से 169 को नोटिस निर्गत किए गए थे, जिनमें से 154 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण कर ली गई है, जबकि शेष 15 मतदाताओं की मैपिंग को अगले दिवस तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना संगठन और प्रशासन दोनों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस संदर्भ में संबंधित बीएलओ से भी विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज सिंह ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक सुदृढ़ता को लोकतांत्रिक सफलता की आधारशिला बताते हुए कहा कि प्रत्येक माह ‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत नियमित बूथ बैठकें आयोजित की जाएँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के मूल मंत्र के साथ सतत सक्रियता, अनुशासन और समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बीएलए, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख तथा सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप समूहों से जुड़े पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए, जिससे न केवल मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित हो, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ और संगठनात्मक गतिविधियाँ भी जन-जन तक सशक्त रूप से पहुँच सकें।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी दी कि बैठक में पार्षद अरुण तिवारी, बूथ अध्यक्ष एस.एम. ओझा, दयाशंकर तिवारी, राकेश जेटली, नितिन द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, नर्मदा श्रीवास्तव, शैलजा सिंह सहित बूथ समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!