ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण मुख्यमंत्री का निर्देश, 15 नवम्बर तक गड्ढामुक्त हो उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्तीके अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की दीपावली पर वायु प्रदूषण का बढ़ता संकट: CSIR-IITR की रिपोर्ट ने किया सचेत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस जेपी सिंह ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण मुख्यमंत्री का निर्देश, 15 नवम्बर तक गड्ढामुक्त हो उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्तीके अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की दीपावली पर वायु प्रदूषण का बढ़ता संकट: CSIR-IITR की रिपोर्ट ने किया सचेत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस जेपी सिंह ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
लेख / शोध English

भोपाल में नव नियुक्त अभियोजन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

D

Dainik India News

4214 views
भोपाल में नव नियुक्त अभियोजन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

दैनिक इंडिया न्यूज़,भोपाल। केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में नव नियुक्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के 45 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और जबलपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण अभियोजन अधिकारियों को न्याय प्रणाली और अभियोजन प्रक्रिया की गहन समझ प्रदान करेगा, जिससे वे अपने दायित्वों का प्रभावी और दक्षतापूर्वक निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारियों की भूमिका सुशासन और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण होती है। पीड़ितों को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाने के लिए अभियोजन अधिकारियों को कानूनी दक्षता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संवेदनशीलता को भी आत्मसात करना होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभियोजन प्रक्रिया, भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम सहित विभिन्न विधिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। इसके अलावा, अभियोजन अधिकारियों को न्यायालयीन प्रक्रिया, विवेचना प्रणाली और साइबर अपराधों से संबंधित नवीनतम कानूनी प्रावधानों पर भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी ने कहा कि एक सशक्त अभियोजन व्यवस्था न्यायिक प्रक्रिया की रीढ़ होती है। वहीं, मुख्य न्यायाधिपति सुरेश कुमार कैत ने अभियोजन अधिकारियों को निडरता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विधि विशेषज्ञ और अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभियोजन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनसे न्यायिक प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!