ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण • बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र व स्मार्ट लाइब्रेरी कक्ष का किया उद्घाटन • दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  • मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषदके संचालक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता की • सेराजेम मास्टर V6 की भव्य लॉन्चिंग से गूंजा अलीगंज सेंटर, स्वस्थ 100 वर्ष अभियान को मिला नया आयाम • बाबा साहेब डा0 भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस संदेश:सतीश महाना • अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और स्मृति प्रतिमा भेंट समारोह बनेगा आकर्षण का केंद्र • चोरी के दो मोबाइल के साथ जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार – • यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण • बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र व स्मार्ट लाइब्रेरी कक्ष का किया उद्घाटन • दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  • मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषदके संचालक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता की • सेराजेम मास्टर V6 की भव्य लॉन्चिंग से गूंजा अलीगंज सेंटर, स्वस्थ 100 वर्ष अभियान को मिला नया आयाम • बाबा साहेब डा0 भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस संदेश:सतीश महाना • अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और स्मृति प्रतिमा भेंट समारोह बनेगा आकर्षण का केंद्र • चोरी के दो मोबाइल के साथ जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार – •
राजनीति English

मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित

D

Dainik India News

• 7665 views
मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित

मा0 मंत्री जी की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज

मऊ।उत्तर प्रदेश मा0 मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश, श्री अनिल राजभर जी की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता जिला पंचायत सभाकक्ष  में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि कल मऊ की धरती पर राजभर समाज के नाम पर माफियाओ के सहयोग से समाजवादी पार्टी द्वारा प्रयोजित एक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। इस कार्यक्रम में राजभर समाज को बूरी तरीके से अपमानित करने का कार्य किया गया है, समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया है। जिस समाज का एक गौरवशाली इतिहास रहा है हो उस समाज में राष्ट्र बीर राजा महादेव सुहेलदेव राजभर जैसे महानायक को पैदा करने का काम किया हो, उस पूरे समाज को दारूबाज कहकर अपमानित करने का कार्य कल मऊ की धरती से किया गया। ये पूरी तरीके से समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में बडे़ दूर-दूर से समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता राजभर समाज का भेष बनाकर उस रैली में आये। ये पूरी तहर से नकली लोगो का कार्यक्रम था। मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि इसी नवम्बर माह में इसी मऊ की धरती पर असली राजभर समाज के लोग इकठ्ठा होने जा रहे है। इस रैली में पूरे पूर्वाचल से मऊ की धरती पर राजभर समाज का एक-एक नवजवान एक-एक बुजूर्ग राजभर पूरा समाज इकठ्ठा होकर ऐसी नकली रैली का पर्दाफास करने का काम नवम्बर माह के आखरी सप्ताह में करने का कार्य करेगा। इसकी तिथि जल्द ही निर्धारित की जायेगी। उक्त अवसर पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि समाज का इस्तेमाल करके कैसे अपने आप को मजबूत कर ले, ऐसी मानसिकता के साथ कार्य करने वाले राजनित करने वाले लोग आज राजभर परिवार को ठगने का प्रयास कर रहें है। ऐसा किसी भी स्थिति में नही होने दिया जायेगा। उन्होने कहा कि कल मंच से राजभर समाज को शराबी कहकर गाली दिया गया है उसका एक-एक जवाब राजभर समाज की मऊ की ऐतिहासिक रैली से दिया जायेगा। उक्त अवसर पर पत्रकारों के महंगाई के सवाल पर मा0 जी द्वारा बताया गया कि सरकार विकास की योजनाओ को प्राथमिकता देने में लगी हुई है जिससे की जनता का अधिक से अधिक भला हो सके, इसके लिए महंगाई कुछ हद तक आ जाती है सरकार द्वारा इसपर ध्यान दिया जा रहा है जल्द ही इसका समाधान कर दिया जायेगा। उक्त अवसर पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरकार की यह मंशा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओ को अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को पहुचाया जा सके। इसके लिए हमारी सरकार भरपूर कोसिस कर रही है, और योजना का लाभ लोगो तक पहुँचाया जा रहा है।
उक्त अवसर पर मा0 विधायक घोसी विजय राजभर, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर वर्मा, मान्यता प्राप्त पत्रकार ऋषिकेश पाण्डेय, संजय मिश्रा, आनन्द मिश्रा, जाहिद इमाम सहित अन्य पत्रकार बन्धु अप्पू सिंह, पूनीत श्रीवास्तव, अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, असरफ, जितेन्द्र वर्मा, नरेश पाण्डेय, नागेन्द्र सहित अन्य पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!