ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
5000 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित हुए प्रदेश के 16 शहर • समाधान दिवस में जिलाधिकारी मऊ का दिखा कड़ा रुख जनता के हित में अवैध निर्माण पर चलवाया बुलडोजर • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 17 दिसम्बर, 2021 को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी एवं निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल द्वारा आयोजित विशाल महा रैली को संबोधित करते हुए। • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' पुस्तक का लोकार्पण, • अवैध गांजा के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा • 03 दंपति साथ-साथ रहने को हुये राजी, 20 मामलों का हुआ निस्तारण • क्या है संकल्प मंत्र?ब्रह्मांडीय समय, सृष्टि का गणना, युगों की आयु और ब्राह्मण एकता का दिव्य संदेश:जगतगुरु • 5000 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित हुए प्रदेश के 16 शहर • समाधान दिवस में जिलाधिकारी मऊ का दिखा कड़ा रुख जनता के हित में अवैध निर्माण पर चलवाया बुलडोजर • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 17 दिसम्बर, 2021 को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी एवं निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल द्वारा आयोजित विशाल महा रैली को संबोधित करते हुए। • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' पुस्तक का लोकार्पण, • अवैध गांजा के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा • 03 दंपति साथ-साथ रहने को हुये राजी, 20 मामलों का हुआ निस्तारण • क्या है संकल्प मंत्र?ब्रह्मांडीय समय, सृष्टि का गणना, युगों की आयु और ब्राह्मण एकता का दिव्य संदेश:जगतगुरु •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया

D

Dainik India News

• 7029 views
मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में
9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, शेष
27 सीटों में भी अधिकांश पर भाजपा ही जीतेगी:योगी

बिस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मतदान के उपरान्त मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से प्रदेश सरकार विगत 05 वर्षों से अविराम लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ बिना भेदभाव के जनता-जनार्दन को प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को वासन्तिक नवरात्रि के पावन अवसर पर महाअष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में कल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किये जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्रों से विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 27 सीटों में भी अधिकांश पर भाजपा की ही जीत होगी। इस चुनाव के बाद हमें विधान परिषद में भी प्रचण्ड बहुमत हासिल हो जाएगा। 04 दशक बाद ऐसी स्थिति आयेगी जब सत्ताधारी दल विधान परिषद में भी प्रचण्ड बहुमत हासिल करेगा। विधानसभा के साथ ही विधान परिषद में भी प्रचण्ड बहुमत होने से प्रदेश सरकार लोक कल्याण के कार्यक्रमों, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन, युवाओं को रोजगार, अन्नदाता एवं श्रमिकों के हित में और भी बेहतर काम करने में सक्षम होगी। जनकल्याणकारी कार्यक्रम तथा विकास कार्य भी तेज गति से आगे बढेंगे।
प्रदेश में माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी, लेकिन गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़े जाएंगे। प्रदेश में अब पेशेवर माफिया व अपराधी सरकारी, सार्वजनिक, गरीबों व व्यापारियों की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में ही सभी प्रकार के माफियाओं एवं अपराधियों के खिलाफ ‘एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स’ का गठन किया था। एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स वर्तमान में पूरे प्रदेश में अवैध कब्जे को खत्म करने का एक वृहद कार्यक्रम आगे बढ़ा रही है। अब तक पेशेवर माफियाओं से 2500 करोड़ रुपए की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गरीब की झोपड़ी तब तक न हटाई जाए जब तक उसे आवास न उपलब्ध करा दिया जाए। यदि भूमि आरक्षित श्रेणी की नहीं है तो गरीब को वहीं पट्टा दे दिया जाए। यदि आरक्षित श्रेणी की है तो उसे अन्यत्र आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर के सुव्यवस्थित पुनर्वास व ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंटी भू माफिया की कार्यवाही पेशेवर माफिया के लिए है, गरीबों के लिए नहीं है, गरीबों के प्रति संवेदना होनी चाहिए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!