ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
“नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” • सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन • 2 मद्रास का 249वां स्थापना दिवस: शहीदों को दी श्रद्धांजलि • मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास • रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब • सीएम योगी ने किया यूपीजीआईएस के आयोजन स्थल का निरीक्षण • CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न • खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्यवाही- जिला कृषि अधिकारी • “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” • सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन • 2 मद्रास का 249वां स्थापना दिवस: शहीदों को दी श्रद्धांजलि • मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास • रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब • सीएम योगी ने किया यूपीजीआईएस के आयोजन स्थल का निरीक्षण • CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न • खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्यवाही- जिला कृषि अधिकारी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग का किया लोकार्पण

D

Dainik India News

• 6530 views
मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग का किया लोकार्पण

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। दुनिया में क्रिसमस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। महान शिक्षाविद व समाजसेवी पं0 मदन मोहन मालवीय जी की भी आज जयन्ती है।

के


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 11 अगस्त, 2022 को विधान भवन में फसाड लाइटिंग का कार्य पूरा हुआ था। तब से लखनऊवासियों और लखनऊ आने वाले पर्यटकों व नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश का विधान भवन आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। उत्तर प्रदेश विधान भवन के बाद लोक भवन प्रदेश की व्यवस्था के संचालन का केन्द्र बिन्दु है। लोक भवन मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय के रूप में कार्य करता है। लोक भवन में फसाड लाइटिंग राष्ट्रीय पर्वों पर की जाती रही है। फसाड लाइटिंग की व्यवस्था न केवल इन भवनों के सौन्दर्य को बढ़ाती है, बल्कि इससे आम जनमानस के मन में शासन की सकारात्मक छवि भी बनती है, लोगों के मन में सकारात्मक भाव जागृत होता है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकाश को ज्ञान के प्रतीक के रूप में माना गया है। प्रकाश, हमेशा हमें आगे बढ़ने व सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोक महत्व व शासन-प्रशासन से जुड़े भवनों व पर्यटक स्थलों को फसाड लाइटिंग से जोड़कर आकर्षक बनाया जाए। इन भवनों को सकारात्मक ऊर्जा के केन्द्र के रूप में विकसित करके आम जनमानस के मन में उत्तर प्रदेश की छवि को विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में आगे बढ़ाएंगे।


डायनमिक फसाड लाइटिंग के लोकार्पण अवसर पर नेपथ्य में राष्ट्रगीत और श्रद्धेय अटल जी की कविताएं गुंजायमान रहीं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!