ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका एनपीसीआई लिंक कराना आवश्यक नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल गुंडा, गोवध और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, 18 और अपराधियों को थानों में हाजिरी के आदेश सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका एनपीसीआई लिंक कराना आवश्यक नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल गुंडा, गोवध और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, 18 और अपराधियों को थानों में हाजिरी के आदेश सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित

D

Dainik India News

4771 views
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित

दैनिक इंडिया न्यूज़ 11 जुलाई 2024 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती जिले में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि समयबद्ध और संगठित प्रयासों के परिणाम जल्द ही सामने आएंगे और स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को प्रभावी राहत प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश सरकार पीड़ितों के प्रति पूरी संवेदना रखती है और हर संकट में उनके साथ खड़ी है। सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।"

इस मौके पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को श्रावस्ती में बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में अचानक आई बाढ़ के दौरान रात में ही सफलतापूर्वक राहत कार्य करने की प्रशंसा की। ग्राम भरथा केवटनपुरवा की श्रमिक रेखा देवी ने प्रशासन को सही समय पर सटीक सूचना दी, जिससे श्रमिकों की स्थिति का पता चल सका। इसी गांव के राम उजागर ने बचाव कार्य में पीएसी की फ्लड यूनिट को मार्गदर्शन दिया। पीएसी के आरक्षी सोनू कुमार, अमरेश कुमार सरोज, शुभम सिंह, सतीश कुमार यादव, और मनोज कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए रात में ही सफलतापूर्वक बचाव अभियान पूरा किया।

मुख्यमंत्री ने सूचना देने वाली महिला रेखा देवी, मार्गदर्शन करने वाले ग्रामीण राम उजागर और पीएसी के पांच जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इन सभी को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस कदम से यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश सरकार संकट के समय में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!