ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-जेपी सिंह • तेज आवाज के साथ डीजे सिस्टम बजाने पर डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज • नई नीति के जरिए अल्कोहल का दुरुपयोग रोकेगी योगी सरकार • सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों पर पीएम मोदी को दी क्लीन चिट, • हरदोई प्रार्थिनी रोली देवी ने पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार • कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत-अभिनंदन की तैयारी • आगन्तुकों की सेवा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टेंट सिटी तैयार • स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (S.M.S.) लखनऊ में उद्यमी-पूर्व छात्र सम्मलेन का भव्यआयोजन • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-जेपी सिंह • तेज आवाज के साथ डीजे सिस्टम बजाने पर डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज • नई नीति के जरिए अल्कोहल का दुरुपयोग रोकेगी योगी सरकार • सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों पर पीएम मोदी को दी क्लीन चिट, • हरदोई प्रार्थिनी रोली देवी ने पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार • कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत-अभिनंदन की तैयारी • आगन्तुकों की सेवा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टेंट सिटी तैयार • स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (S.M.S.) लखनऊ में उद्यमी-पूर्व छात्र सम्मलेन का भव्यआयोजन •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव-वन्य जीव संघर्ष के संवेदनशील जनपदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

D

Dainik India News

• 7450 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव-वन्य जीव संघर्ष के संवेदनशील जनपदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ: 02 सितम्बर, 2024 — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव और वन्य जीव संघर्ष की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और वन्य जीवों की दृष्टि से संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के सभी इंतज़ाम किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जनपदों में प्रशिक्षित टीम की गश्त बढ़ाई जाए और जहां आवश्यकता हो, अतिरिक्त मैनपावर तैनात किया जाए। साथ ही, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रत्येक जनपद की विशिष्ट स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव की अलग-अलग कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता जताई।

मुख्यमंत्री ने बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, श्रावस्ती, मुरादाबाद, हापुड़, सीतापुर, गोंडा, मेरठ, बिजनौर और बरेली जनपदों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाल के दिनों में तेंदुए और भेड़िया के हमलों की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में वन मंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह, अपर मुख्य सचिव वन, सभी एडीजी जोन, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों ने भी सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़ियों और तेंदुओं द्वारा किए गए हमलों से जनहानि हुई है। इस स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने वन्य जीवों को पकड़ने और नियंत्रित करने के लिए तकनीकी सहयोग लेने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वन्य जीवों के हमलों की स्थिति में प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग द्वारा व्यापक जन-जागरूकता सृजित की जाए और लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में वन विभाग के अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती की जाए और ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों में कैम्प करने के निर्देश दिए गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में लाइट की समस्या को ध्यान में रखते हुए पेट्रोमैक्स की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके लिए मीडिया का सहयोग लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया को अधिकारियों द्वारा तथ्यपरक जानकारी दी जाए और जनप्रतिनिधियों को भी सही और समय पर जानकारी प्रदान की जाए ताकि अफवाहों की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!