ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
Microplastics Found in Human Ovaries for the First Time: A Silent Threat to Female Fertility • पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद बैंकों पर चला सघन चेकिंग अभियान   • लखनऊ की शान पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय को राष्ट्रीय सनातन महासंघ की श्रद्धांजलि • सहारा हॉस्पिटल में खुल गया पैथालॉजी म्यूजियम • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न • दिल्ली ने मिलकर सेवा और संस्कार की मिसाल पेश कीश्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर ‘एक दिन – एक घंटा – एक साथ श्रमदान’ कार्यक्रम आयोजित • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने 22 जनवरी 2024 को सजीव प्रसारण, यज्ञ,स्वास्थ शिविर, भंडारा प्रसाद हेतू आमंत्रण दे सहभागिता का निवेदन किया -जितेन्द्र प्रताप सिंह • ज्ञान, शौर्य और संस्कार का अद्वितीय संगम : वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में माँ सरस्वती का दिव्य-अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव • Microplastics Found in Human Ovaries for the First Time: A Silent Threat to Female Fertility • पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद बैंकों पर चला सघन चेकिंग अभियान   • लखनऊ की शान पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय को राष्ट्रीय सनातन महासंघ की श्रद्धांजलि • सहारा हॉस्पिटल में खुल गया पैथालॉजी म्यूजियम • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न • दिल्ली ने मिलकर सेवा और संस्कार की मिसाल पेश कीश्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर ‘एक दिन – एक घंटा – एक साथ श्रमदान’ कार्यक्रम आयोजित • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने 22 जनवरी 2024 को सजीव प्रसारण, यज्ञ,स्वास्थ शिविर, भंडारा प्रसाद हेतू आमंत्रण दे सहभागिता का निवेदन किया -जितेन्द्र प्रताप सिंह • ज्ञान, शौर्य और संस्कार का अद्वितीय संगम : वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में माँ सरस्वती का दिव्य-अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव •
उत्तर प्रदेश सरकार English

योगी आदित्यनाथ ने संभाली यूपी की कमान, दो डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) व 20 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

D

Dainik India News

• 10580 views
योगी आदित्यनाथ ने संभाली यूपी की कमान, दो डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्रियों  (स्वतंत्र प्रभार) व 20 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

हरिंद्र सिंह/ डीडी इंडिया न्यूज

राज्यपाल जी ने योगी आदित्यनाथ जी को उ0प्र0
के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी

बिस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने आज यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


इस अवसर पर राज्यपाल जी ने मुख्यमंत्री जी की मंत्रणा से नियुक्त किये गये 02 उप मुख्यमंत्रियों श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री ब्रजेश पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उन्होंने मुख्यमंत्री जी की ही मंत्रणा से नियुक्त किए गए 16 कैबिनेट मंत्रियों 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 20 राज्य मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।


कैबिनेट मंत्री के रूप में श्री सुरेश कुमार खन्ना, श्री सूर्य प्रताप शाही, श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रीमती बेबी रानी मौर्य, श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्री जयवीर सिंह, श्री धर्मपाल सिंह, श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, श्री अनिल राजभर, श्री जितिन प्रसाद, श्री राकेश सचान, श्री अरविन्द कुमार शर्मा, श्री योगेन्द्र उपाध्याय, श्री आशीष पटेल, श्री संजय निषाद ने शपथ ली।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में श्री नितिन अग्रवाल, श्री कपिल देव अग्रवाल, श्री रवीन्द्र जायसवाल, श्री सन्दीप सिंह, श्रीमती गुलाब देवी, श्री गिरीश चन्द्र यादव, श्री धर्मवीर प्रजापति, श्री असीम अरुण, श्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, श्री दयाशंकर सिंह, श्री नरेन्द्र कश्यप, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्री अरुण कुमार सक्सेना, श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शपथ ली।


राज्य मंत्री के रूप में श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, श्री दिनेश खटीक, श्री संजीव गोंड, श्री बलदेव सिंह ओलख, श्री अजीत पाल, श्री जसवन्त सैनी, श्री रामकेश निषाद, श्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, श्री संजय गंगवार, श्री बृजेश सिंह, श्री के0पी0 मलिक, श्री सुरेश राही, श्री सोमेन्द्र तोमर, श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, श्री राकेश राठौर गुरु, श्रीमती रजनी तिवारी, श्री सतीश शर्मा, श्री दानिश आजाद अंसारी, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने शपथ ली।


कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जूबिन इरानी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी0के0 सिंह, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ0 संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर ने भी शिरकत की।


शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन0 बीरेन सिंह शामिल हुए।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने भी शिरकत की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जे0पी0 नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राधा मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!