ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
दबंगों ने पति-पत्नी को दौड़ा दौड़ा कर की मारपीट मुकदमा दर्ज • महामना मालवीय मिशन ने पौराणिक सरयू नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान • पद्मश्री प्रकाश सिंह जी पूर्व पुलिस महानिदेशक उप्र से औपचारिक भेंट सम्पन्न-जेपी सिंह • बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा • मुकेश शर्मा एमएलसी को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ, संगठनात्मक नेतृत्व की हुई सराहना • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की भेंट, विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार • पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,  51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण  • निर्विरोध उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चुने गए, सीएम योगी के साथ उन्‍हें कुर्सी तक ले गए अखिलेश यादव • दबंगों ने पति-पत्नी को दौड़ा दौड़ा कर की मारपीट मुकदमा दर्ज • महामना मालवीय मिशन ने पौराणिक सरयू नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान • पद्मश्री प्रकाश सिंह जी पूर्व पुलिस महानिदेशक उप्र से औपचारिक भेंट सम्पन्न-जेपी सिंह • बाबा विश्वनाथ धाम(मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस) वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा • मुकेश शर्मा एमएलसी को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ, संगठनात्मक नेतृत्व की हुई सराहना • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की भेंट, विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार • पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,  51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण  • निर्विरोध उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चुने गए, सीएम योगी के साथ उन्‍हें कुर्सी तक ले गए अखिलेश यादव •
Uncategorized English

लखनऊ में कनेक्ट इंडिया और सऊदी टूरिज्म अथॉरिटी का भव्य रोड शो, पर्यटन की नई संभावनाओं से रूबरू हुए ट्रैवल एजेंट

D

Dainik India News

• 7078 views
लखनऊ में कनेक्ट इंडिया और सऊदी टूरिज्म अथॉरिटी का भव्य रोड शो, पर्यटन की नई संभावनाओं से रूबरू हुए ट्रैवल एजेंट


दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।सऊदी अरब अब केवल मक्का–मदीना तक सीमित धार्मिक यात्रा का पर्याय नहीं रहा, बल्कि वह तेजी से एक बहुआयामी, आधुनिक और वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। इसी दृष्टिकोण को मजबूती देने के उद्देश्य से सऊदी टूरिज्म अथॉरिटी और कनेक्ट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को होटल सिल्वेट, लखनऊ में एक भव्य और प्रभावशाली रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ट्रैवल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों को उमराह के साथ-साथ सऊदी अरब में उपलब्ध विस्तृत पर्यटन संभावनाओं से अवगत कराना रहा।
रोड शो में कनेक्ट कंपनी के सह-संस्थापक एवं सऊदी नागरिक श्री अहमद के सेंदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उमराह पर जाने वाले यात्रियों को चाहिए कि वे मक्का और मदीना के साथ-साथ सऊदी अरब के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की भी यात्रा करें। उन्होंने अल उला, ताइफ, जेद्दाह और यांबू जैसे प्रसिद्ध स्थलों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सऊदी अरब अब इतिहास, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है।
श्री अहमद के सेंदी ने कहा कि सऊदी सरकार की नई पर्यटन नीति के तहत देश को वर्ष भर के पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक यात्रियों के साथ-साथ सामान्य पर्यटक भी सऊदी अरब की समृद्ध विरासत और आधुनिक जीवनशैली का अनुभव कर सकें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के रूप में सऊदी टूरिज्म अथॉरिटी के इंडिया हेड श्री सैयद नदीम शम्स की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा कि सऊदी टूरिज्म अथॉरिटी भारत जैसे महत्वपूर्ण बाजार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनका कहना था कि उमराह यात्रियों को धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत सऊदी अरब के अन्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों की ओर आकर्षित करना अथॉरिटी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर रियाज़ ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रियाज़ अहमद और वरिष्ठ प्रबंधक श्री इकरार अहमद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री अहमद के सेंदी एवं श्री सैयद नदीम शम्स का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन में कनेक्ट इंडिया के इवेंट को-ऑर्डिनेटर श्री उमैर नजम शाह और ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव श्री फरहीन ज़िया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रोड शो में बड़ी संख्या में उमराह ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स और एयरलाइंस से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान कनेक्ट इंडिया के बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) प्लेटफॉर्म, उमराह पैकेजों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत एवं विपणन करने की रणनीतियों तथा सऊदी अरब को साल भर के पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपने सवाल रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। अंततः सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित ट्रैवल इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने इस रोड शो को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और भविष्य में नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार खोलने वाला बताया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!