ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के बाल विशेष चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के प्रति संवेदनशील - जे पी सिंह • सीडीओ ने टड़ियावां ब्लॉक का किया निरीक्षण, आर सी सी सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव का वेतन रोका • <em>पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सा व्यवस्था की मेरुदंड</em> : <em>CM YOGI</em> • फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला: रामलीला कमेटी अध्यक्ष ने पुलिस में दी शिकायत • Nine Lakh Deaths Annually Due to Cancer: Prof. M.K. Gupta • पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- कुशीनगर बौद्ध समाज की आस्था, प्रेरणा का केंद्र • सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री • “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प • योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के बाल विशेष चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के प्रति संवेदनशील - जे पी सिंह • सीडीओ ने टड़ियावां ब्लॉक का किया निरीक्षण, आर सी सी सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव का वेतन रोका • <em>पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सा व्यवस्था की मेरुदंड</em> : <em>CM YOGI</em> • फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला: रामलीला कमेटी अध्यक्ष ने पुलिस में दी शिकायत • Nine Lakh Deaths Annually Due to Cancer: Prof. M.K. Gupta • पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- कुशीनगर बौद्ध समाज की आस्था, प्रेरणा का केंद्र • सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री • “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प •
व्यापार English

लखनऊ में खुला उत्‍तर भारत का सबसे बड़ा माल 'लुलु माल', मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

B

Bhargav Bhargav

• 6320 views
लखनऊ में खुला उत्‍तर भारत का सबसे बड़ा माल 'लुलु माल', मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बने उत्तर भारत के सबसे बड़े लुलु मॉल का रविवार को उद्घाटन किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार से पूरे मॉल का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर लुलु ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली एमए ने कहा कि लखनऊ के मॉल को बनाने का प्रस्ताव इंवेस्टर्स समिट में किया गया था।

मुख्यमंत्री रविवार की शाम 7 बजे लुलु मॉल पहुंचे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे। लुलु ग्रुप की टीम ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए पूरे मॉल परिसर का भ्रमण कराया। इसकी विशेषताओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।

मॉल का निर्माण सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ पर करीब 22 लाख वर्गफीट में किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण यहां बना उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा हाइपर मार्केट और गेमिंग जोन है। इसके अलावा शादियों की खरीदारी के लिए वेडिंग एरीना और मनोरंजन के लिए 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स भी यहां तैयार किया गया है।

यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों व सुविधाओं के साथ देश-विदेश के ब्रांड के सामान की खरीदारी की जा सकेगी। मॉल के अंदर 15 रेस्टोरेंट, 25 आउटलेट के साथ 1600 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ बना फूड कोर्ट भी है। यहां 3000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। वहीं 50 हजार लोग एक साथ शॉपिंग कर सकते हैं। पर्यटकों को शटल सेवा उपलब्ध कराए जाने पर भी कंपनी विचार कर रही है। यहां ग्रोसरी से लेकर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर का सामान भी उपलब्ध है। यह लुलु समूह का पांचवां शॉपिंग मॉल है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!