ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मऊ: डॉन वास्को स्कूल में छात्राओं को अधिकार और सुरक्षा की जानकारी देकर किया सशक्त • इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार • झंडारोहण के बाद बोले सीजेआई, आजादी को हल्के में ना लें • महिला दिवस पर महाशिवरात्रि का शक्तिसंबंध: जेपी सिंह • यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच • नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी • कोविड डेथ की नई गाइडलाइन कोविड होने के 30 दिन के अंदर होने वाली मौत कोविड डेथ माना जायेगा • मुरादाबाद में गरजे सीएम :तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर बेहतर बनाया लोगों का जीवन स्तर • मऊ: डॉन वास्को स्कूल में छात्राओं को अधिकार और सुरक्षा की जानकारी देकर किया सशक्त • इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार • झंडारोहण के बाद बोले सीजेआई, आजादी को हल्के में ना लें • महिला दिवस पर महाशिवरात्रि का शक्तिसंबंध: जेपी सिंह • यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच • नगर निगम लखनऊ के पर्यावरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ व RWA महानगर एक्सटेंशन की भागीदारी • कोविड डेथ की नई गाइडलाइन कोविड होने के 30 दिन के अंदर होने वाली मौत कोविड डेथ माना जायेगा • मुरादाबाद में गरजे सीएम :तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर बेहतर बनाया लोगों का जीवन स्तर •
लेख / शोध English

लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद गिरफ्तार — आतंकी नेटवर्क में बड़ा खुलासा

D

Dainik India News

• 6557 views
लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद गिरफ्तार — आतंकी नेटवर्क में बड़ा खुलासा

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे लगातार हो रहे हैं। इस नेटवर्क से जुड़ी लखनऊ के लालबाग की रहने वाली महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि फरीदाबाद में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल शकील इसी महिला डॉक्टर की कार का इस्तेमाल करता था। इसी कार से राइफल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। जांच आगे बढ़ने पर डॉक्टर शाहीन शाहिद की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल शकील के किराए के फ्लैट से पुलिस ने 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट, AK-47 राइफल, 84 कारतूस और IED बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। यह विस्फोटक सामग्री बड़े आतंकी हमलों की साजिश के तहत स्टोर की गई थी। फरीदाबाद पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि यह बरामदगी जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस के 15 दिन के संयुक्त ऑपरेशन का नतीजा है। अब तक पुलिस ने सात से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 2,900 किलोग्राम IED सामग्री — जिसमें रासायनिक पदार्थ, टाइमर और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट शामिल हैं — बरामद की गई है। ये कार्रवाई श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल, शोपियां, फरीदाबाद, सहारनपुर और लखनऊ में की गई है।

इस मॉड्यूल का पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में काम कर चुके डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हुई थी। सूत्रों की मानें तो डॉ. आदिल की निशानदेही पर ही डॉ. मुजम्मिल शकील को पकड़ा गया। GMC अस्पताल में डॉ. आदिल के लॉकर से पुलिस ने AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए। जांच में सामने आया कि डॉ. आदिल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था और कश्मीर में जैश नेटवर्क को फिर से खड़ा करने की साजिश रच रहा था।

पूरे मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को झकझोर दिया है। डॉक्टर जैसे पेशेवरों का आतंक नेटवर्क में शामिल होना अब “व्हाइट कॉलर टेररिज्म” का नया चेहरा बनकर उभर रहा है। डॉक्टर शाहीन शाहिद पर आरोप है कि वह इस नेटवर्क को लॉजिस्टिक सपोर्ट देती थी — यानी हथियारों और विस्फोटक सामग्री के परिवहन, फंडिंग और ठिकानों के इंतज़ाम में मददगार थी। डॉक्टर होने की पहचान इस पूरे मॉड्यूल को एक “कवर” प्रदान करती थी, जिससे संदेह कम हो और गतिविधियां बिना किसी रुकावट के चल सकें।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था और इसका मकसद देश के संवेदनशील इलाकों में बड़ी आतंकी कार्रवाई को अंजाम देना था। यह मामला केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल के ध्वस्त होने की निशानी है जो शायद किसी बड़े हमले की तैयारी में था।

फिलहाल डॉक्टर शाहीन शाहिद और उससे जुड़े अन्य लोगों से लगातार पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियाँ यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह नेटवर्क किन विदेशी संगठनों से जुड़ा था और क्या इसके तार देश के भीतर किसी बड़े फंडिंग चैनल से जुड़े हैं। लेकिन इतना तय है कि देश के भीतर बैठा यह “सफेदपोश नेटवर्क” किसी बारूद से कम नहीं — और यह गिरफ्तारी उस साजिश के फटने से पहले का सबसे बड़ा खुलासा साबित हो रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!