ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु के चरणों में नमन, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | गुरु के चरणों में नमन, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी के 146 वें बैच के पासिंग आउट परेड के साक्षी होंगे वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के सैंकड़ो छात्र औद्यानिक क्षेत्र में अपनाई जा रही नई तकनीक सीखेंगे उत्पादक और किसान  जनपदवासियों को किया गया मतदान हेतु जागरूक, नार्को माफिया की कमर तोड़ने को तैयार 'योगी सेना' न्याय पंचायत परिसीमन समस्या को लेकर प्रधानों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन गांवों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी आधुनिक पीढ़ी-मुकेश मेश्राम हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी पॉलिटेक्निक चौराहा: पुलिस की मिलीभगत से राहगीरों को हो रहा नुकसान राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी के 146 वें बैच के पासिंग आउट परेड के साक्षी होंगे वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के सैंकड़ो छात्र औद्यानिक क्षेत्र में अपनाई जा रही नई तकनीक सीखेंगे उत्पादक और किसान  जनपदवासियों को किया गया मतदान हेतु जागरूक, नार्को माफिया की कमर तोड़ने को तैयार 'योगी सेना' न्याय पंचायत परिसीमन समस्या को लेकर प्रधानों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन गांवों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी आधुनिक पीढ़ी-मुकेश मेश्राम हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी पॉलिटेक्निक चौराहा: पुलिस की मिलीभगत से राहगीरों को हो रहा नुकसान
Uncategorized English

सनातन धर्म के प्रसार हेतु लखनऊ में आश्रम निर्माण की योजना पर विचार

D

Dainik India News

4614 views
सनातन धर्म के प्रसार हेतु लखनऊ में आश्रम निर्माण की योजना पर विचार

संगीत और सनातन के संबंध पर भी हुई गंभीर चर्चा

दिल्ली से पधारे जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य जी और साध्वी मां पूजा रहीं उपस्थित

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ ।राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णाचार्य के तत्वाधान में कल लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा संगीत के माध्यम से समाज को जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य अतीत तथा कामाख्या धाम से पधारी साध्वी मां पूजा शामिल रहीं। दोनों संतों ने कहा कि सनातन धर्म में संगीत को ईश्वर की आराधना का सशक्त साधन माना गया है। भक्ति संगीत, वेद मंत्रोच्चार, कीर्तन और नादयोग के माध्यम से ही आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होता है।

बैठक के दौरान लखनऊ में बाहर से आने वाले संत समाज के ठहरने की समस्या पर भी विचार विमर्श हुआ। उपस्थित संतों और संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लखनऊ जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक नगर में सनातन संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए गेस्ट हाउस, धर्मशाला या आश्रम की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से संत समुदाय को सेवा कार्य और प्रवास में सुविधा होगी तथा भक्तों को भी आध्यात्मिक लाभ मिलेगा।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने निर्णय लिया कि संगठन में शीघ्र ही इस विषय पर व्यापक वार्ता की जाएगी और उचित स्थान का चयन कर आश्रम निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि यह आश्रम सनातन धर्म की सेवा, साधना और संस्कृति के जागरण का केंद्र बनेगा। साध्वी मां पूजा ने भी सभी को कामाख्या धाम की ओर से आशीर्वाद प्रदान करते हुए आश्रम निर्माण के संकल्प में सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक का समापन वेद मंत्रों और भगवद्भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी संतों और सनातन महासंघ के पदाधिकारियों ने संगठन के इस प्रयास को सनातन धर्म की विजय के मार्ग में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!