ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
“मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, • उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • प्रदेश चला विकास की ओर-जेपी सिंह • धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री • एसडीएम ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की शिकायतें • अयोध्या में सीएम योगी के प्रयासों का दिखने लगा असर, श्रद्धालुओं को हो रहे श्रीरामलला के सुगम दर्शन • पुस्तक मेले के मंच पर ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई - जिलाधिकारी • “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, • उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • प्रदेश चला विकास की ओर-जेपी सिंह • धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री • एसडीएम ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की शिकायतें • अयोध्या में सीएम योगी के प्रयासों का दिखने लगा असर, श्रद्धालुओं को हो रहे श्रीरामलला के सुगम दर्शन • पुस्तक मेले के मंच पर ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई - जिलाधिकारी •
व्यापार English

सरकार का 'टेस्ला' को जवाब- पहले भारत में लगाएं प्लांट, फिर टैक्स छूट पर विचार

�

ब्यूरो डीडी इंडिया

• 7845 views

इसी साल दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के प्रमुख एलोन मस्क ने इलेक्ट्रिक कारों पर भारत में लगने वाले आयात शुल्क की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि टेस्ला भारत में प्रोडक्शन के लिए फैक्ट्री लगा सकती है लेकिन साथ ही उन्होंने आयात शुल्क के मुद्दे को उठा दिया.

अब सरकार की तरह से इस मुद्दे पर पहली बार जवाब सामने आया है. भारी उद्योग मंत्रालय ने अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला से कहा है कि वह पहले भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण शुरू करे, उसके बाद ही किसी टैक्स रियायत पर विचार किया जा सकता है. 

पीटीआई के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने कहा कि सरकार किसी वाहन फर्म को ऐसी रियायतें नहीं दे रही है और टेस्ला को शुल्क लाभ देने से भारत में अरबों डॉलर का निवेश करने वाली दूसरी कंपनियों को अच्छा संकेत नहीं मिलेगा.   

दरअसल, टेस्ला ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क में कमी की मांग की है. मस्क का कहना है कि भारत में पर्यावरण अनुकूल इलेक्‍ट्र‍िक कारों के आयात पर डीजल और पेट्रोल कारों के समान ही शुल्क लगाना गलत है. एलोन मस्क की मानें तो फिलहाल भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ऊंचा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर कम से कम अस्थायी रूप से शुल्क राहत मिलेगी.

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!