ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत है काशी तमिल संगमम : अमित शाह • मुख्यमंत्री ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन • हरदोई पुलिस लाइन में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ज की मनाई गयी जयंती • (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण भूमिका • लखनऊ का सौभाग्य कि श्रद्धेय अटल जी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था: सीएम योगी • "अब आर-पार की लड़ाई: आतंकवाद पर सेना को खुली छूट, पीएम मोदी का स्पष्ट आदेश" • बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद • गायत्री मंत्र के आध्यात्मिक प्रभाव से विवाह में आने वाली बाधाओं का समाधान • भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत है काशी तमिल संगमम : अमित शाह • मुख्यमंत्री ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन • हरदोई पुलिस लाइन में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ज की मनाई गयी जयंती • (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण भूमिका • लखनऊ का सौभाग्य कि श्रद्धेय अटल जी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था: सीएम योगी • "अब आर-पार की लड़ाई: आतंकवाद पर सेना को खुली छूट, पीएम मोदी का स्पष्ट आदेश" • बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद • गायत्री मंत्र के आध्यात्मिक प्रभाव से विवाह में आने वाली बाधाओं का समाधान •
Uncategorized English

सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन

D

Dainik India News

• 6634 views
सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन
https://youtube.com/shorts/izELAqZvP2c?si=T2LAa3toUQK2abrE

दैनिक इंडिया न्यूज़, 3 feb लखनऊ, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर क्यू, अलीगंज में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि पूज्यपाद स्वामी मुक्तिनाथानंद जी, रामकृष्ण मठ, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुंदरकांड पाठ, हवन, पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार से हुई, जिसमें विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

विद्यालय परिसर को पीले पुष्पों और रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप से अलंकृत किया गया था, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से ओतप्रोत हो गया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती को समर्पित भजन, नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए। स्वर साधना के इस अनूठे प्रदर्शन में बच्चों ने मां सरस्वती की आराधना को आत्मसात करते हुए स्वरों का अभ्यास किया। उनकी मधुर ध्वनि इतनी मनमोहक थी कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं स्वर्ग की अप्सराएं पृथ्वी पर उतर आई हों।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और ज्ञान में मां सरस्वती के आशीर्वाद की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल पूजा-अर्चना का ही नहीं, बल्कि विद्या, संगीत और कला साधना के प्रति जागरूकता का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम के समापन पर हवन की पूर्णाहुति के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक भावविभोर हो गए। पूरे परिसर में भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह की अनूठी छटा बिखर रही थी। बसंत पंचमी का यह आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश देता हुआ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!