ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय • पयागपुर में रामलीला के सांठवे वर्ष के समारोह का भव्य उद्घाटन • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती पर राष्ट्रवासियों को दी शुभकामनाएं • बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई • उपराष्ट्रपति के प्रति विपक्ष का आचरण असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य - सीएम योगी • यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर • कल प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की होगी बैठक • मुख्यमंत्री ने विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 23वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पधारे, राष्ट्राध्यक्षों और न्यायमूर्तियों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन • ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय • पयागपुर में रामलीला के सांठवे वर्ष के समारोह का भव्य उद्घाटन • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती पर राष्ट्रवासियों को दी शुभकामनाएं • बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई • उपराष्ट्रपति के प्रति विपक्ष का आचरण असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य - सीएम योगी • यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर • कल प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की होगी बैठक • मुख्यमंत्री ने विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 23वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पधारे, राष्ट्राध्यक्षों और न्यायमूर्तियों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन •
Uncategorized English

स्वस्थ भारत अभियान को बल: लोहिया नगर वार्ड में निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

D

Dainik India News

• 7953 views
स्वस्थ भारत अभियान को बल: लोहिया नगर वार्ड में निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

लखनऊ, 25 अगस्त 2024 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत अभियान' के तहत लखनऊ के लोहिया नगर वार्ड में एक निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया, जिसमें पार्षद राकेश कुमार मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही।

इस शिविर में लगभग 200 से 250 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। मैक्स हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली की टीम ने डॉक्टर एस.के. पांडे (कार्डियोलॉजिस्ट), मैनेजर सुधांशु मिश्रा और उनकी टीम के साथ मिलकर लोगों की जांच की और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। स्थानीय नागरिकों ने इस शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे एक अनूठी पहल बताया। दैनिक इंडिया न्यूज़ द्वारा जब नागरिकों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस तरह का आयोजन पहले उनके क्षेत्र में नहीं हुआ था। इस पहल ने क्षेत्रवासियों के बीच पार्षद राकेश मिश्रा के प्रति सम्मान और विश्वास को और मजबूत किया है।

कार्यक्रम में प्रमोद मालवीय, राघवेंद्र मिश्रा, अभयराज सिंह, अमोद कुमार, अनूप शुक्ला, राम कुमार, प्रकाश सिंह, शंकर तिवारी, कुलदीप सिंह, गणेश प्रसाद, राजेश सिन्हा, और अटल त्रिपाठी सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

पार्षद राकेश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इससे बड़े और व्यापक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे मार्गदर्शक हैं, और उनके निर्देशन में जनता की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने स्थानीय नेताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ से यशस्वी सांसद और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्नेह, मेयर सुषमा खर्कवाल का मातृत्व प्रेम, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की जनता के प्रति सहानुभूति, और नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव का कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रेरणादायक मार्गदर्शन उन्हें जनता की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

इस शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है, और नागरिकों ने इस प्रयास के लिए पार्षद की सराहना की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रकार की पहल से न केवल नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उनके बीच जागरूकता भी बढ़ेगी।

इस आयोजन के सफल समापन के साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का एक नया अध्याय जुड़ गया है, और भविष्य में इस प्रकार के और प्रयासों की उम्मीद की जा रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!