ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि • यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच • आहार, विचार और अनुशासन — स्वास्थ्य की त्रिसूत्री-श्याम उपाध्य • "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" • Causes of Elevated Thyroid Hormones and Associated Risks • प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है • महंगा पड़ा फर्जी जाति प्रमाण पत्र,चली गई प्रधानी • संस्कृतभारती के महामंत्री सत्यनारायण भट्ट का अवध प्रांत प्रवास: सात दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और संगठन की योजनाओं पर मंथन • कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि • यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच • आहार, विचार और अनुशासन — स्वास्थ्य की त्रिसूत्री-श्याम उपाध्य • "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" • Causes of Elevated Thyroid Hormones and Associated Risks • प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है • महंगा पड़ा फर्जी जाति प्रमाण पत्र,चली गई प्रधानी • संस्कृतभारती के महामंत्री सत्यनारायण भट्ट का अवध प्रांत प्रवास: सात दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और संगठन की योजनाओं पर मंथन •
मध्य प्रदेश English

Justdial का छलावा: व्यापारियों को लुभाने के नाम पर मानसिक प्रताड़ना

D

Dainik India News

• 6681 views
Justdial  का छलावा: व्यापारियों को लुभाने के नाम पर मानसिक प्रताड़ना

◆फर्जी ऑफर्स और मनमानी कीमतों से व्यापारियों को किया जा रहा है गुमराह
◆एक ही प्लान के अलग-अलग दाम, मानसिक और भावनात्मक दबाव डालने के आरोप

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली। Justdial कंपनी पर व्यापारियों को लुभाने और धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। कंपनी पहले व्यक्तिगत नंबरों पर संदेश भेजकर स्पेशल ऑफर का झांसा देती है और जब व्यापारी दिलचस्पी दिखाते हैं, तो उन्हें भ्रमित करने वाली योजनाओं में उलझा दिया जाता है।

व्यापारियों के अनुसार, Justdial के एजेंट पहले फोन पर ₹11,999 में एक साल की योजना देने का वादा करते हैं। जब ग्राहक उत्सुक होता है, तो मार्केटिंग एजेंट को भेजने की बात कही जाती है। लेकिन जब एजेंट ग्राहक से मिलता है, तो योजना की कीमत अचानक ₹24,000 तक पहुंच जाती है, जिसमें जीएसटी जोड़कर इसे और महंगा कर दिया जाता है। कई मामलों में, एक ही योजना को अलग-अलग व्यापारियों को ₹14,000, ₹15,000 या ₹18,000 में बेचा जाता है, जिससे साफ जाहिर होता है कि कंपनी की रणनीति केवल ज्यादा से ज्यादा पैसे ऐंठने की है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि कंपनी मानसिक और भावनात्मक दबाव डालकर व्यापारियों को अपनी सेवाएं लेने के लिए मजबूर करती है। कई व्यापारियों ने शिकायत की है कि उन्हें लगातार फोन कॉल्स और भ्रामक जानकारी दी जाती है, जिससे वे भ्रमित हो जाते हैं और बाद में ठगा हुआ महसूस करते हैं।

व्यापारिक समुदाय ने इस प्रकार की ठगी को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। Justdial जैसी कंपनियों की इन भ्रामक नीतियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि व्यापारियों को आर्थिक और मानसिक शोषण से बचाया जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!