दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त सूचना के अनुसार उन्होंने अपने निजी आवास, बी-68, मंदिर मार्ग (निकट कपूरथला चौराहा), लखनऊ में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार सामने आते ही परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार की ओर से उनके अंतिम संस्कार से संबंधित आगामी कार्यक्रम की सूचना दी जाएगी।
महानगर विस्तार जनकल्याण समिति, लखनऊ के सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीमती मधु राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन घड़ी में ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।