ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
समस्त देशवासियों को 75वें गणतंत्रकी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जाएगा भव्य उत्सव • 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान,  स्वच्छता अभियान से बढ़ रहा मान   • प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से की भेंट, स्वदेशी खेलों के संवर्धन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा • "मथुरा पुलिस की 'मिशन शक्ति अभियान' से महिलाओं की सुरक्षा में एक और कदम आगे" • आम जनता को झटका: जनवरी 2022 से महंगे हो जाएंगे कपड़े और फुटवियर, लगेगा 12 फीसदी GST • सनातन धर्म: भविष्य की चेतना का शाश्वत स्रोत • समस्त देशवासियों को 75वें गणतंत्रकी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जाएगा भव्य उत्सव • 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान,  स्वच्छता अभियान से बढ़ रहा मान   • प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से की भेंट, स्वदेशी खेलों के संवर्धन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा • "मथुरा पुलिस की 'मिशन शक्ति अभियान' से महिलाओं की सुरक्षा में एक और कदम आगे" • आम जनता को झटका: जनवरी 2022 से महंगे हो जाएंगे कपड़े और फुटवियर, लगेगा 12 फीसदी GST • सनातन धर्म: भविष्य की चेतना का शाश्वत स्रोत •
Uncategorized English

नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को

D

Dainik India News

• 11810 views
नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ,।उदयपुर राजस्थान का प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन 28 जुलाई को लखनऊ के दयाल गेटवे होटल में आयोजित होगा।

संस्थान निदेशक ट्रस्ट्री देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है, उन्हें दिव्यांगता की दुःखभरी जिन्दगी से निकालने के लिए संस्थान निस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध है। पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव जी की प्रेरणा से संस्थान विगत 39 वर्षों से संस्थान मानवता और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है। उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनों को मदद पहुंचाने के संकल्प से विशाल निःशुल्क दिव्यांगता निवारण ऑपरेशन चयन एवं नारायण लिम्ब मैजरमेंट शिविर लखनऊ के दयाल गेटवे होटल, किसान बाजार, विभूति खंड,सिनेपोलिस माॅल के सामने गोमती नगर में रविवार 28 जुलाई को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगा।

संस्थान के मीडिया एवं जनसम्पर्क निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए बताया कि नारायण सेवा संस्थान का यह फ्री कैम्प विशेष है। इसमें दिव्यांग बन्धुओं को संस्थान के अनुभवी एवं विशेषज्ञ ओर्थोटिस्ट एवं प्रॉस्थेटिक डॉक्टर्स टीम द्वारा देखा जाएगा और टीम द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ नारायण लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब का माप लिया जायेगा। उन्होंने कहा है कि अभी तक 913 से ज्यादा लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके है। शिविर में लगभग एक हजार से भी ज्यादा लोगों के आने की सम्भावना है। इन दिव्यांगों को संस्थान लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर निःशुल्क फिटमेंट करेगा।

मीडिया प्रमुख गौड़ ने बताया कि इस शिविर के लिए संस्थान पदाधिकारीयों ने लखनऊ के सम्मानित व्यक्तियों और राज्य सरकार के मंत्रियों को आमन्त्रित किया है वे भी इस शिविर में शामिल होंगे। जिसकी जानकारी बाद में दी जायेगी। उन्होंने दिव्यांगों के सेवार्थ हेल्प लाइन नम्बर 70235-09999 जारी कर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

इस दौरान ट्रस्ट्री देवेंद्र चौबीसा,मीडिया एवं जनसम्पर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़, शिविर प्रभारी अचल सिंह भाटी और आश्रम प्रभारी बद्रीलाल शर्मा ने शिविर पोस्टर का विमोचन किया।

इस शिविर में स्थानीय संगठन इनरव्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ, भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश, लखनऊ जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा, मारवाड़ी युवा मंच मुस्कान शाखा, हेल्प यू एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, ब्राह्मण परिवार लखनऊ, विश्वगुरु भारत परिषद् ,भारत विकास परिषद् मानसरोवर, पुरवार पोरवाल समाज, हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन, (BCL) बिजनेस कनेक्ट लखनऊ, लखनऊ जन कल्याण महासंघ, महिमा कैरियर इंस्टीट्यूट एवं मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान संघठन, शिक्षा भारती, डाॅ. अब्दुल कलाम एजुकेशनल सोसायटी, अवध सेवा संस्थान, गतिः फाउंडेशन,निदान सामाजिक संस्थान, न्यू प्रशान्त पब्लिक स्कूल समिती, सरस्वती बाल विद्या मन्दिर शिक्षा संस्थान, लायन्स क्लब आशीष वैदिक आरोग्य क्लिनिक, अभिनव विकास समिति, भारतीय जन सेवा समिती, लाइवली सोल्स फाउंडेशन, (RHN) आरएचएन फाउंडेशन बहरीन, सर्वेभ्यो फाउंडेशन आदि जुड़े हैं।

शिविर प्रभारी अचल सिंह भाटी ने दिव्यांगों को लाभ लेने के लिए अपील करते हुए कहा इस शिविर का लाभ लेने के इच्छुक दिव्यांग स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए 2 फोटो लेकर आए। रोगियों को कैम्प स्थल पर निःशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा।

नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है । संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 45200 से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान अब उत्तर प्रदेश के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!