ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग, पौधे से बना रहेगा पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन-जेपी सिंह दिल्ली का दिल आकंठ भ्रष्टाचार मे लिप्त केजरीवाल सरकार से विलग - डा हर्षवर्धन भूमि पंजीकरण व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन : अब खतौनी एवं स्वामित्व अभिलेखों के सूक्ष्म परीक्षण के उपरान्त ही होगी रजिस्ट्री 78 लाभार्थियों को मिला रोजगार, खिले बेरोजगारों के चेहरे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -राजन त्रिवेदी मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत कल कलेक्ट्रेट परिसर से रोडवेज परिसर तक की दुकानें रहेंगी बंद आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान "Kings George's Medical University, Lucknow, to Launch 'Sanskrit Vithika' Initiative" वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग, पौधे से बना रहेगा पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन-जेपी सिंह दिल्ली का दिल आकंठ भ्रष्टाचार मे लिप्त केजरीवाल सरकार से विलग - डा हर्षवर्धन भूमि पंजीकरण व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन : अब खतौनी एवं स्वामित्व अभिलेखों के सूक्ष्म परीक्षण के उपरान्त ही होगी रजिस्ट्री 78 लाभार्थियों को मिला रोजगार, खिले बेरोजगारों के चेहरे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -राजन त्रिवेदी मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत कल कलेक्ट्रेट परिसर से रोडवेज परिसर तक की दुकानें रहेंगी बंद आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान "Kings George's Medical University, Lucknow, to Launch 'Sanskrit Vithika' Initiative"
उत्तर प्रदेश सरकार English

75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान,  स्वच्छता अभियान से बढ़ रहा मान  

D

Dainik India News

22 views
75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान,  स्वच्छता अभियान से बढ़ रहा मान  

मिनी मैराथन में युवक-महिला मंगल दल,  एनसीसी कैडेट्स व एनवाईके सदस्य लगाएंगे दौड़,

यूपी की माटी के वीरों का वंदन भी करेगी योगी सरकार 

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान के विराट भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। यूपी के माटी के वीरों का वंदन कर उनके परिजनों का अभिनंदन हो या स्वच्छागृहियों का सम्मान, योगी सरकार इस अभियान के जरिए सामाजिक संस्कृति को अक्षुण्ण बनाने वालों को भी पहचान देगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तो शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान भी चलेगा। साथ ही युवाओं के लिए मिनी मैराथन का भी आयोजन कर इस अभियान को अलग पहचान दिलाई जाएगी। 

क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन 

मेरी माटी, मेरा देश अभियान क्रांति दिवस (9 अगस्त) से प्रारंभ होगा। इसी दिन मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। ग्राम पंचायत व नगर पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों व अफसरों द्वारा बैठक आहूत कर शिलाफलकम हेतु स्थान निर्धारित कर इसे लोकार्पित किया जाएगा। अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण कर पंच प्रण लिया जाएगा। स्कूलों व विद्यालयों में माटी गीत का गायन और स्थानीय कलाकारों की ओर से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन होंगे। 

75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान, शहीद स्मारकों पर चलेगा स्वच्छता अभियान 

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार का स्वच्छता पर विशेष जोर है। योगी सरकार मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत भी स्वच्छता से जुड़े विविध आयोजन कराने पर जोर दे रही है। 10 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम स्थलों व शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं स्वच्छता से जुड़े 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत-नगर पंचायतों व नगर निकायों स्तर पर होगा। इसी दिन विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन भी किया जाएगा। 

पंचायतों से लेकर कॉलेजों तक में होंगे विविध आयोजन 

योगी सरकार इस अभियान से जन-जन को जोड़ेगी। इसके लिए पंचायतों से लेकर कॉलेजों तक में विविध आयोजन होंगे। छात्र व शिक्षक जहां पंच प्रण लेंगे, सेल्फी अपलोड करेंगे, वहीं पुलिस विभाग की तरफ से विशेष मार्च व वीरों का सम्मान भी होगा। माटी कला बोर्ड-स्थानीय शिल्पकारों के जरिए मिट्टी के दीपों की व्यवस्था के उपरांत इसका वितरण भी किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!