ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
Nagar Nigam employees dump garbage in Lucknow village community, residents demand immediate action • मेक इन ऑटोमोबाइल के संचालक गुड्डू अंसारी ने रामलीला समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित • लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ भाजपा नेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं-गुड्डू • सीडीओ ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण • जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी • यूपी के रण का अंतिम चरण मतदान हुआ समाप्त,सातवें चरण में मऊ सीट पर 57.02% हुआ मतदान! • Congress will become 'King' in Karnataka, BJP accepts 'defeat' • Nagar Nigam employees dump garbage in Lucknow village community, residents demand immediate action • मेक इन ऑटोमोबाइल के संचालक गुड्डू अंसारी ने रामलीला समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित • लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ भाजपा नेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं-गुड्डू • सीडीओ ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण • जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी • यूपी के रण का अंतिम चरण मतदान हुआ समाप्त,सातवें चरण में मऊ सीट पर 57.02% हुआ मतदान! • Congress will become 'King' in Karnataka, BJP accepts 'defeat' •
खेल ब्रेकिंग हिन्दी

प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से की भेंट, स्वदेशी खेलों के संवर्धन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

D

Dainik India News

• 6675 views
प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से की भेंट, स्वदेशी खेलों के संवर्धन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडवीया के लखनऊ आगमन के अवसर पर वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उनसे शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न खेल विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे तथा उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान देश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न खेल योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री को अवगत कराया कि आगामी दिसंबर माह में लखनऊ में कलारीपयट्टू राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता हेतु केंद्रीय मंत्री को औपचारिक आमंत्रण भी प्रदान किया।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि मेघालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में कलारीपयट्टू को पुनः पदक (मेडल) स्पर्धा के रूप में शामिल किया जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश में ओलंपिक खेलों के अतिरिक्त भारत की पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल विधाओं को भी व्यापक मान्यता एवं प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि गोवा राष्ट्रीय खेलों में कलारीपयट्टू पदक स्पर्धा का हिस्सा रह चुका है तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वर्ष 2017 से इसे पदक स्पर्धा के रूप में शामिल किया गया है।

प्रवीण गर्ग ने ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त वोवीनाम मार्शल आर्ट को भारत में शीघ्र आधिकारिक मान्यता प्रदान किए जाने की भी मांग रखी। इस पर केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से अवगत कराया गया कि नए राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कोड के लागू होने के उपरांत गठित बोर्ड द्वारा इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

यह भेंट स्वदेशी खेलों के संरक्षण, संवर्धन एवं खिलाड़ियों के हितों को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!