ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन • मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   • उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा में की बड़ी उपलब्धि-मुख्यमंत्री • साहित्य को शाश्वत सम्मान, चौक को नई पहचान : अमृतलाल नागर के नाम पर ऐतिहासिक निर्णय • शिक्षक से लेकर राष्ट्र के रक्षक बनने तक का अतुलनीय इतिहास-जितेंद्र प्रताप सिंह • शांति भंग की आशंका में कुल 25 व्यक्ति व 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • PM Modi Varanasi Visit: गैंगरेप केस पर एयरपोर्ट पर ही जताई सख्ती, कहा – "23 दरिंदों को बख्शा न जाए" • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण • भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन • मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   • उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा में की बड़ी उपलब्धि-मुख्यमंत्री • साहित्य को शाश्वत सम्मान, चौक को नई पहचान : अमृतलाल नागर के नाम पर ऐतिहासिक निर्णय • शिक्षक से लेकर राष्ट्र के रक्षक बनने तक का अतुलनीय इतिहास-जितेंद्र प्रताप सिंह • शांति भंग की आशंका में कुल 25 व्यक्ति व 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • PM Modi Varanasi Visit: गैंगरेप केस पर एयरपोर्ट पर ही जताई सख्ती, कहा – "23 दरिंदों को बख्शा न जाए" • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण •
Uncategorized English

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

D

Dainik India News

• 6584 views
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। फतहपुर मंडाव ब्लॉक मे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह व ग्राम प्रधान पहाड़ीपुर वकार अहमद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि मऊ के उत्तरी छोर पर सरयू तट के किनारे बसा फतहपुर मंडाव ब्लाक मे कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय स्थापित नही है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्थापित किए जाने का प्रावधान है। इन विद्यालयों में कम से कम 75 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के लिए आरक्षित होती है तथा शेष 25 प्रतिशत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के लिए होती हैं। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के कमल सागर ग्राम सभा में मानक के अनुरूप 10 बीघे से ऊपर जमीन उपलब्ध है।कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को सार्थक बनाने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना क्षेत्र की जरूरत है। ग्राम प्रधान वकार अहमद ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विषम परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली अभिवंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय के माध्यम से गुणवत्ता युक्त प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराया जाना है।जिसके तहत फतहपुर मंडाव ब्लाक मे भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय स्थापित किया जाए। जिससे क्षेत्र की 10 वर्ष से ऊपर उम्र की बालिकाएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!