ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी • कांग्रेस की सरकार बनेगी तो नौजवानों के लिए भर्ती क्रांति की लहर होगी-प्रियंका गांधी • लखनऊ में संस्कृत के जनजागरण की नई पहल, महापौर का खुला समर्थन • आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 24 घंटे में 34 लोगों की मौत • उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न • <em>कार्यों में लापरवाही एवं लगातार शिकायतें मिलने पर मऊ के जे0ई0को ऊर्जा मंत्री ने किया निलंबित।</em> • गांव से उठेगा विकसित भारत का वास्तविक स्वर • अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन • जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी • कांग्रेस की सरकार बनेगी तो नौजवानों के लिए भर्ती क्रांति की लहर होगी-प्रियंका गांधी • लखनऊ में संस्कृत के जनजागरण की नई पहल, महापौर का खुला समर्थन • आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 24 घंटे में 34 लोगों की मौत • उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न • <em>कार्यों में लापरवाही एवं लगातार शिकायतें मिलने पर मऊ के जे0ई0को ऊर्जा मंत्री ने किया निलंबित।</em> • गांव से उठेगा विकसित भारत का वास्तविक स्वर • अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निस्तारण – जिलाधिकारी

D

Dainik India News

• 6644 views
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निस्तारण – जिलाधिकारी

तहसील दिवस की तर्ज पर होगी किसानों की समस्याओं की सुनवाई

कृषि विभाग सभागार में हुआ किसान दिवस का आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ (उत्तर प्रदेश)।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि विभाग के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि से जुड़े विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान ने की। उन्होंने पिछले माह किसान दिवस में दर्ज शिकायतों की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा गया था, जिनका निस्तारण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाता है, जहां किसानों की समस्याएं सुनकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाता है।

इस दौरान किसानों ने कई समस्याएं उठाईं।

विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत खुशामदपुर में पिछले तीन वर्षों से पशुओं को लम्पी का टीका न लगाए जाने की शिकायत दर्ज की गई।

रतनपुरा ब्लॉक के पशु केन्द्रों पर पशु चिकित्सकों की अनुपस्थिति की समस्या किसानों ने बताई।

सिंचाई विभाग पर आरोप लगाया गया कि बोरिंग की पाइप मानक के अनुरूप नहीं दी जाती।

किसान नेता देव प्रकाश राय ने इंदारा रजवाह में पैदल पुलिया की जगह ट्रैक्टर मार्ग बनाने, दोहरीघाट पंप कैनाल के रिसाव को रोकने, खुरहट पंप कैनाल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और अधूरे बांध निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

बिजली और बैंक से संबंधित समस्याएं भी किसानों ने रखीं

सकारात्मक पहलू यह रहा कि किसानों ने जिला प्रशासन की सराहना की कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में सभी को उपलब्ध कराया गया। उन्होंने मांग की कि डीएपी खाद भी इसी तरह समय से और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि किसान दिवस में भी तहसील दिवस की तरह अधिकारियों की टीम बनाकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और उन्हें समय पर समाधान उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी सोमनाथ गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिन्हा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!