ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency • विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को • चिरैयाकोट क्षेत्रार्न्तगत गोली मारने मामले से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बी आर डी मेडिकल कॉलेज का की निरीक्षण • “आर्थिक नियंत्रण, राजनीतिक केंद्रीकरण और सामाजिक विभाजन का नया दौर : क्या देश एक निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है?” • 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास • मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा • सूचना- सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि डीडी इंडिया न्यूज ने अपना लोगो और प्रेस आई डी कार्ड की डिजाइन बदल दिया है। • Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency • विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को • चिरैयाकोट क्षेत्रार्न्तगत गोली मारने मामले से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बी आर डी मेडिकल कॉलेज का की निरीक्षण • “आर्थिक नियंत्रण, राजनीतिक केंद्रीकरण और सामाजिक विभाजन का नया दौर : क्या देश एक निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है?” • 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास • मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा • सूचना- सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि डीडी इंडिया न्यूज ने अपना लोगो और प्रेस आई डी कार्ड की डिजाइन बदल दिया है। •
उत्तर प्रदेश सरकार English

ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रचेतना के नवजागरण का पर्व—बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं : जितेंद्र प्रताप सिंह

D

Dainik India News

• 7490 views
ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रचेतना के नवजागरण का पर्व—बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं : जितेंद्र प्रताप सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ एवं वारियर्स डिफेंस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मां सरस्वती के विधिवत पूजन-अर्चन का कार्यक्रम श्रद्धा, गरिमा और वैदिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार से गुंजित परिसर में जैसे ही ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी का आवाहन हुआ, उपस्थित जनसमुदाय ने एकात्म चेतना और सांस्कृतिक गौरव का सजीव अनुभव किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के कार्यकर्ता, वारियर्स डिफेंस अकादमी के शिक्षक, कर्मचारी तथा अनुशासित विद्यार्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने आयोजन को सार्थकता प्रदान की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने बसंत पंचमी के महात्म्य पर ओजस्वी उद्बोधन देते हुए समस्त राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-दर्शन में निहित ज्ञान, विवेक और सृजनशीलता के पुनर्जागरण का महापर्व है। मां सरस्वती की उपासना हमें अज्ञान, जड़ता और नैतिक शून्यता से मुक्त कर सद्बुद्धि, अनुशासन और संस्कार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है।


अपने संबोधन में श्री सिंह ने विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि जब ज्ञान संस्कार से जुड़ता है, तभी वह राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनता है। उन्होंने गुरुजनों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, वे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में वैचारिक चेतना का संचार होता है और राष्ट्रीय चरित्र सुदृढ़ होता है।


कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने मां सरस्वती के चरणों में नमन करते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में ज्ञान, कर्तव्य और राष्ट्रधर्म को सर्वोच्च स्थान देंगे। बसंत पंचमी का यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि समाज और राष्ट्र के बौद्धिक व नैतिक उत्थान की दिशा में एक प्रेरक संदेश बनकर जनमानस में गहराई तक उतर गया।इस अवसर पर वारियर्स डिफेंस अकेडमी के निदेशक गुलाब सिंह, सैकड़ों छात्र - छात्राएं,संकाय सदस्यों ने पूजन अर्चन हवन कीर्तन कर धार्मिक आयोजन मे सहभागिता कर सनातन व राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पण भाव की प्रस्तुति की। राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त सहभागियों के प्रति सम्मान सहित आभार व्यक्त किआ तथा बसंत पंचमी के शुभावसर पर पुनः शुभकामनाए ज्ञापित की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!