ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, किसानों के लिए मांगी राहत • निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • लखनऊ के छात्रों ने भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान प्राप्त किया • यूपी में भारी बारिश से तबाही, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट • दीपक कुमार और जितेंद्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट संपन्न, संस्कृत शिक्षा उन्नयन पर गहन विचार-विमर्श • मऊ प्रशासन ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, प्रशासनिक कार्रवाई से मिलावटखोरों में खौफ • मऊ पुलिस ने दो अज्ञात मनचलों को धर दबोचा • सेवा–संवेदना का सजीव उदाहरण • वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, किसानों के लिए मांगी राहत • निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • लखनऊ के छात्रों ने भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान प्राप्त किया • यूपी में भारी बारिश से तबाही, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट • दीपक कुमार और जितेंद्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट संपन्न, संस्कृत शिक्षा उन्नयन पर गहन विचार-विमर्श • मऊ प्रशासन ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, प्रशासनिक कार्रवाई से मिलावटखोरों में खौफ • मऊ पुलिस ने दो अज्ञात मनचलों को धर दबोचा • सेवा–संवेदना का सजीव उदाहरण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

थीम आधारित डायनमिक फसाड लाइटिंग से जगमग होगा लोकभवन

D

Dainik India News

• 6982 views

सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे लोकभवन पर फसाड लाइटिंग का शुभारंभ

'अटल वाणी' से गूंजेगा लोकभवन, अटल जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर होगी चर्चा

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में सुशासन के प्रणेता अटल जी को मुख्यमंत्री योगी की श्रद्धांजलि

विधानभवन के बाद फसाड लाइटिंग से लोकभवन भी हो रहा भव्य

और निखरेगी लखनऊ की सुंदरता, पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

हरिंद्र सिंह दैनिज इंडिया न्यूज लखनऊ, 24 दिसंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुशासन की नीतियों का साक्षी 'लोकभवन' अब और दर्शनीय होगा। 'सुशासन' के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी प्रदेश शासन के केंद्र लोकभवन पर डायमेनिक फ़साड लाइटिंग का शुभारंभ करने जा रहे हैं। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एक ओर जहां 'कविवर अटल' की ओजस्वी वाणी से पूरा लोकभवन परिसर गूंजेगा, वहीं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वय सहित अनेक गणमान्य जन अटल जी के व्यक्तित्व-कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन भी अर्पित करेंगे। विशेष कार्यक्रम में हरिहरन और जगजीत सिंह के कर्णप्रिय स्वर में अटल जी की कविताएं भी गुंजित होंगी। कार्यक्रम में 250 से अधिक बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले, इसी वर्ष अगस्त माह में मुख्यमंत्री ने विधानभवन पर डायनमिक फ़साड लाइटिंग की शुरुआत की थी। तबसे यह भवन राजधानी लखनऊ में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। हर दिन शाम को बड़ी संख्या में लोग विधानभवन की सुंदरता निहारने आते हैं। विधानभवन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि जल्द ही लोकभवन को भी फ़साड लाइटिंग से सुसज्जित किया जाएगा। लोकभवन को डायमेमिक फ़साड लाइटिंग से सजाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इसके औपचारिक शुभारंभ के बाद हर दिन यह खास इमारत एक नई रंगत के साथ देखने को मिलेगी। सामान्य दिनों के अलावा महिला दिवस, किसान दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि विशिष्ट अवसरों पर यहां थीम आधारित लाइटिंग भवन को और अधिक दर्शनीय बनाने वाली होती हैं। इस मोहक प्रकाश व्यवस्था से लखनऊ की सुंदरता में और इजाफा होगा, पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। बता दें कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकभवन परिसर में अटल जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था और अब अटल जी की जयंती के मौके पर इस भवन को थीम आधारित फ़साड लाइटिंग से भव्यता दी जा रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!