ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
क्या है संकल्प मंत्र?ब्रह्मांडीय समय, सृष्टि का गणना, युगों की आयु और ब्राह्मण एकता का दिव्य संदेश:जगतगुरु • मुख्यमंत्री ने ‘सुदर्शन भारत परिक्रमा’ एन0एस0जी0को झण्डी दिखाकर रवाना किया • Uttar Pradesh Legislative Assembly Speaker emphasizes the need for nature conservation during National Climate Conference • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • वोडाफोन आइडिया पर ग्राहकों से धन उगाही का आरोप, पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने पर पैसा नहीं लौटाने की शिकायतें • “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” • सेवा, संवेदना और संकल्प का महायज्ञ बना अटल स्वास्थ्य मेला • पुस्तक मेले के मंच पर ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई - जिलाधिकारी • क्या है संकल्प मंत्र?ब्रह्मांडीय समय, सृष्टि का गणना, युगों की आयु और ब्राह्मण एकता का दिव्य संदेश:जगतगुरु • मुख्यमंत्री ने ‘सुदर्शन भारत परिक्रमा’ एन0एस0जी0को झण्डी दिखाकर रवाना किया • Uttar Pradesh Legislative Assembly Speaker emphasizes the need for nature conservation during National Climate Conference • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • वोडाफोन आइडिया पर ग्राहकों से धन उगाही का आरोप, पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने पर पैसा नहीं लौटाने की शिकायतें • “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” • सेवा, संवेदना और संकल्प का महायज्ञ बना अटल स्वास्थ्य मेला • पुस्तक मेले के मंच पर ज्ञान की गंगा प्रवाहित हुई - जिलाधिकारी •
Uncategorized English

दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा

D

Dainik India News

• 6847 views
दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा

सभी डिस्कॉम्स ने अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित की बिना कटौती निर्बाध आपूर्ति

नवरात्रि के अवसर पर भी सभी क्षेत्रों को निर्धारित लक्ष्य के तहत की गई आपूर्ति

अब धनतेरस और दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए यूपीपीसीएल ने कसी कमर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। त्योहारों पर प्रदेश के आम नागरिकों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के अपने वादे को निभाते हुए योगी सरकार ने दशहरे के दिन यानी सोमवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों, नगर पंचायत मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों और जनपद मुख्यालयों में बिना कटौती 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में एक भी क्षेत्र ऐसा नहीं था, जहां बिजली कटौती की सूचना मिली हो। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) ने दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का वादा किया था। इसके लिए विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और डिस्कॉम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। दशहरा के बाद अब यूपीपीसीएल आगामी त्योहारों (धनतेरस और दीपावली) पर निर्बाध आपूर्ति के लिए जुट गया है।

यूपीपीसीएल की ओर से दिए गए थे निर्देश


यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए सभी डिस्कॉम्स ने सभी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की। इसके अंतर्गत पूर्वांचल के सभी 21 जनपदों, मध्यांचल के 19 जनपदों, दक्षिणांचल के 21 जनपदों (बुंदेलखंड के 7 जनपदों को मिलाकर), पश्चिमांचल के 14 जनपदों और केस्को में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रदान की गई। इन सभी जनपदों में विद्युत आपूर्ति के घंटे पहले से ही निर्धारित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 18 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है तो वहीं नगर पंचायत मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे, तहसील मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे और जनपद मुख्यालयों के लिए 24 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है। वहीं बुंदेलखंड के सभी 7 जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति निर्धारित की गई है। हालांकि, त्योहारों के अवसर पर सीएम योगी के निर्देश पर यूपीपीसीएल सभी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने में जुट गया है। इन सभी जनपदों में कहीं भी कटौती नहीं की गई।

सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध आपूर्ति


उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया कि प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें दशहरा पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। सीएम योगी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर आने वाले त्योहारों (धनतेरस और दीपावली) पर भी सभी के सहयोग से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरे से पूर्व नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बेहतर रही और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की गई। वितरण में लगे अधिकारियों को त्योहारों पर सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कहा गया है। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठों एवं धार्मिक स्थलों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसको सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है और अब आगे के लक्ष्य हासिल करने के लिए विभाग और कर्मचारी जुट गए हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!