ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
एलआईसी गोल्डन जुबली फंड के कार्यकारी निदेशक का लखनऊ प्रवास • विदिशा ट्रस्ट ने वाइब्रेंट विदिशा के अंतर्गत 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए किया चित्रकला प्रतियोगिता • उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत: मुख्यमंत्री • कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजना की बैठक सम्पन्न • अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला अनुशासित व दूरद्रष्टा नेतृत्व • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सीएम ने दी श्रद्धांजलि • शंकरपुरवा वार्ड द्वितीय में सीवर जाम से जनता परेशान, जलकल विभाग का घेराव • लस्सी विक्रेता की गैर इरादतन हत्या के मामले मे कोर्ट से आरोपित की जमानत अर्जी खारिज • एलआईसी गोल्डन जुबली फंड के कार्यकारी निदेशक का लखनऊ प्रवास • विदिशा ट्रस्ट ने वाइब्रेंट विदिशा के अंतर्गत 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए किया चित्रकला प्रतियोगिता • उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत: मुख्यमंत्री • कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजना की बैठक सम्पन्न • अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला अनुशासित व दूरद्रष्टा नेतृत्व • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सीएम ने दी श्रद्धांजलि • शंकरपुरवा वार्ड द्वितीय में सीवर जाम से जनता परेशान, जलकल विभाग का घेराव • लस्सी विक्रेता की गैर इरादतन हत्या के मामले मे कोर्ट से आरोपित की जमानत अर्जी खारिज •
Uncategorized English

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में

D

Dainik India News

• 7645 views
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने प्राथमिक कक्षाओं (नर्सरी से कक्षा 5 तक) को बंद कर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की घोषणा की है। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 23 नवंबर तक सभी कक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है और इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

यह कदम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के तहत उठाया गया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर "गंभीर" श्रेणी में है, जिससे बच्चों, बृद्ध और युवाओं के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है।

महत्वपूर्ण निर्णय और अन्य कदम:

निर्माण और तोड़-फोड़ कार्यों पर रोक।

दिल्ली मेट्रो द्वारा अतिरिक्त ट्रिप की शुरुआत।

सड़कों की यांत्रिक सफाई और पानी का छिड़काव बढ़ाना।

BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध।

हालांकि, इस निर्णय के बावजूद यह एक बड़ी विडंबना है कि केवल नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई बंद की गई है और 6 से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्ववत चल रही हैं। इस असमानता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली शिक्षा विभाग को इस मुद्दे पर ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है ताकि सभी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर विचार करने और दीर्घकालिक समाधान निकालने की आवश्यकता है। ऐसे कदमों से ही वायु प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है और जनता के स्वास्थ्य की रक्षा हो सकती है।

स्थिति सामान्य होने पर स्कूल और कॉलेज दोबारा खोले जाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!