ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
हर अस्पताल के लिए नियुक्त करें नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण: मुख्यमंत्री • 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल • “स्वाभिमान की लौ कभी बुझने मत देना—राजनाथ सिंह • जिला स्तरीय पुरूष फुटबाल लीग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी • गाजियाबाद में योगी : गरीबों के लिए बन रहे घर देखने पहुंचे , हिंडन का नया पुल भी देखा • पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियो को ओ लेवल सी0सी0सी0 प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने हेतु निर्धारित तिथि 28 मई तक • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती- संदेश • हर अस्पताल के लिए नियुक्त करें नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण: मुख्यमंत्री • 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल • “स्वाभिमान की लौ कभी बुझने मत देना—राजनाथ सिंह • जिला स्तरीय पुरूष फुटबाल लीग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी • गाजियाबाद में योगी : गरीबों के लिए बन रहे घर देखने पहुंचे , हिंडन का नया पुल भी देखा • पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियो को ओ लेवल सी0सी0सी0 प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने हेतु निर्धारित तिथि 28 मई तक • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती- संदेश •
उत्तर प्रदेश सरकार English

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश

D

Dainik India News

• 6848 views
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश

परसिया, हाहा नाला और धरमपुर बिंदटोलिया में जनता से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं

प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने और सिंचाई विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, उत्तर प्रदेश। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने गुरुवार को मऊ जनपद के परसिया, हाहा नाला और धरमपुर बिंदटोलिया जैसे बाढ़ प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बढ़ते जलस्तर और कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों को तत्काल राहत और सुरक्षा के लिए सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा, "प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है। राहत, बचाव और पुनर्वास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।"

कटान को लेकर जताई चिंता, तटबंध पर पत्थर लगाने के निर्देश

विशेष रूप से बिंदटोलिया क्षेत्र में हो रही कटान को लेकर मंत्री ने गहरी चिंता व्यक्त की और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर ही तटबंध को पत्थरों से सुदृढ़ करने का कार्य तत्काल प्रारंभ करने का आदेश दिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2021 में भी मंत्री ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था और उनके निर्देश पर ही तटीय इलाके में पत्थर व ठोकर डाली गई थी, जिससे इस बार की बाढ़ में काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने ठोकर को और आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें कोई समझौता नहीं होगा।”

जनता से सीधा संवाद, समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री सीधे बस्तियों में पहुंचे, लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल राहत कैंप लगाए जाएं और सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, दवाएं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराएगी।

प्रशासन अलर्ट मोड पर, 24x7 निगरानी के निर्देश

ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, राहत और बचाव दल पूरी तरह मुस्तैद रहें और जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, नगर निकाय, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!