ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
संगठनात्मक स्मृतियों के आलोक में आत्मीय संवाद का क्षण,जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आनंदवर्धन त्यागी से की सद्भावना भेंट • लखनऊ को मिली नौसेना के शौर्य की नई पहचान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा • मिहिरावली-जनपदे संस्कृतप्रचाराय विविधाः कार्यक्रमाः निर्धारिताः • वाराणसी: सीएम योगी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ की बैठक, यूपी में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर हुई चर्चा • मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों से आने वाले पर्वो दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की • जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन • U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses • विधान सभा के इस विशेष सत्र के कार्यक्रम को आज अन्तिम रूप दे दिया गया-हृदय नारायण दीक्षित • संगठनात्मक स्मृतियों के आलोक में आत्मीय संवाद का क्षण,जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आनंदवर्धन त्यागी से की सद्भावना भेंट • लखनऊ को मिली नौसेना के शौर्य की नई पहचान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा • मिहिरावली-जनपदे संस्कृतप्रचाराय विविधाः कार्यक्रमाः निर्धारिताः • वाराणसी: सीएम योगी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ की बैठक, यूपी में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर हुई चर्चा • मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों से आने वाले पर्वो दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की • जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन • U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses • विधान सभा के इस विशेष सत्र के कार्यक्रम को आज अन्तिम रूप दे दिया गया-हृदय नारायण दीक्षित •
उत्तर प्रदेश सरकार English

बेसहारा बच्चो को पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार,

B

Bhargav Bhargav

• 6644 views
बेसहारा बच्चो को पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार,

कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों से भेंट की और उन्हें उपहार वितरित

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों को आज पी0एम0 केयर्स फाॅर चिल्ड्रेन योजना के तहत वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनपद गोरखपुर से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।
प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों से भेंट की और उन्हें उपहार वितरित किये। उपहार के साथ मुख्यमंत्री जी ने बच्चों को प्रधानमंत्री जी की तरफ से आए स्नेह पत्र, पोस्ट ऑफिस में खोले गये उनके खातों की पासबुक तथा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए। उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग, लंच बॉक्स, वाॅटर बॉटल व पठन सामग्री भी भेंट की।
मुख्यमंत्री जी ने बच्चों से संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों को खूब पढ़ने और खूब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आपको अपनी पढ़ाई, भविष्य या अन्य किसी भी बात के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार हर पल आपके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन बच्चों के सम्मानजनक जीवन यापन से लेकर उनकी पढ़ाई तक की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन बच्चों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
ज्ञातव्य है कि पी0एम0 केयर्स फाॅर चिल्ड्रेन योजना के अन्तर्गत प्रदेश के कुल 441 बच्चों को लाभान्वित किया गया है, जिनमें जनपद गोरखपुर के 11 बच्चे भी शामिल हैं। गोरखपुर के पात्र 11 बच्चों में दो बालिकाएं और 09 बालक हैं। इन 11 बच्चों में से 03 की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, जबकि 08 बच्चे 18 वर्ष से कम आयु के हैं। जिन बच्चों की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है, उन्हें इस योजना के तहत 10 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। जबकि 18 वर्ष से कम आयु वाले पात्र बच्चों को पात्रता के अनुसार 04 लाख रुपये से लेकर 09 लाख रुपये उपलब्ध कराये गये हैं।
पी0एम0 केयर्स फाॅर चिल्ड्रेन योजना की धनराशि पोस्ट ऑफिस में जिलाधिकारी की गार्जियनशिप में खोले गए खातों में प्रेषित की गई है। 18 वर्ष से कम आयु वाले पात्र बच्चों के 18 वर्ष के होने तक धनराशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा रहेगी, जो उनके 18 वर्ष के होने तक ब्याज सहित बढ़कर 10 लाख रुपये हो जाएगी। 18 से 23 वर्ष की आयु तक उन्हें 10 लाख रुपये पर प्रतिमाह 5,500 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। 23 वर्ष की उम्र पूरी होने पर उन्हें जमा सम्पूर्ण धनराशि 10 लाख रुपये मिल सकेगी।
इस योजना में पात्र बच्चों को 05 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है। साथ ही जो बच्चे कक्षा 01 से 12 तक में अध्ययनरत हैं, उनकी पढ़ाई के लिए 20,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जा रही है। बच्चों के लिए केंद्र सरकार के आवासीय विद्यालयों में शिक्षा की व्यवस्था कराई जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!