ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
तेज आवाज के साथ डीजे सिस्टम बजाने पर डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज राजा महेंद्र प्रताप सिंह एक महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का संक्षिप्त जीवन परिचय संस्कृतभारती अवधप्रान्त की समीक्षा गौष्ठी: संगठनात्मक निर्णयों पर महत्वपूर्ण चर्चा स्वच्छता की ओर उत्तर प्रदेश ने बढ़ाए कदम जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल “Amid the Cataclysm of Global Warfare, India’s Developmental Momentum Remains Unabated… Prime Minister’s Cautionary Oration at Jewar Airport Inauguration” क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, श्रावणी मेला के अवसर पर 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन तेज आवाज के साथ डीजे सिस्टम बजाने पर डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज राजा महेंद्र प्रताप सिंह एक महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का संक्षिप्त जीवन परिचय संस्कृतभारती अवधप्रान्त की समीक्षा गौष्ठी: संगठनात्मक निर्णयों पर महत्वपूर्ण चर्चा स्वच्छता की ओर उत्तर प्रदेश ने बढ़ाए कदम जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल “Amid the Cataclysm of Global Warfare, India’s Developmental Momentum Remains Unabated… Prime Minister’s Cautionary Oration at Jewar Airport Inauguration” क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, श्रावणी मेला के अवसर पर 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
Uncategorized English

भाजपा नेता की पिस्टल से विवेक ने मारी थी गोली, जेल

D

Dainik India News

4353 views

उदय राज/ डी डी इंडिया न्यूज

प्रयागराज, । नैनी इलाके के अरैल में भाजपा नेता अभिलाष पांडेय की हत्या में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक तिवारी ने पुलिस को बताया कि पिस्टल अभिलाष की थी। वह उस पिस्टल को लेकर देख रहा था, तभी गोली चल गई थी। उसने कोर्ट में भी ऐसा ही बयान दिया है। हालांकि पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके बयान पर पूरी तरह मुतमईन नहीं है। साथ ही घटना के चश्मदीद अभिलाष के साथियों ने कहा है कि पिस्टल विवेक ही लेकर आया था। इस आधार पर पुलिस अब घटना की वजह पता लगाएगी। इस तथ्य की भी छानबीन होगी कि अभिलाष अपने घर पर दोस्तों के साथ बैठा था। अगर विवेक के हाथ से गोली गलती से चली तो अभिलाष के ही सीने पर क्यों लगी। किसी दूसरे शख्स को गोली क्यों नही लगी। ऐसे में उसके मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट को भी खंगाला जा रहा है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि अभियुक्त सच बोल रहा है या फिर झूठ। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने नैनी जेल भेज दिया और मृतक के साथियों को मामले में गवाह बनाया है।अरैल में यह घटना बुधवार दोपहर की है। पूजा-पाठ कराने वाले दीनानाथ का इकलौता बेटा अभिलाष पांडेय घर के भीतर अपने दोस्तों के साथ छोला समोसा खा रहा था। तभी गोली चली और उसके सीने पर लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी कई घंटे बाद पुलिस को एसआरएन अस्पताल से चौकी से मिली। मामले में दीनानाथ की तहरीर पर पुलिस ने विवेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उसे बुधवार रात ही पकड़ लिया गया था और पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना की कहानी बयां की। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि अभियुक्त ने अपने बयान में कहा है कि पिस्टल अभिलाष की थी, मगर उसके दोस्त दूसरी बात बता रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर नैनी ने बताया कि विवेक के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना के पहले भी वह जेल जा चुका है। ऐसे में उसका आपराधिक इतिहास इस घटना में उसे संदिग्ध बना रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!