ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
तहसील घोसी के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन • राशन की दुकानों तक पहुंचना होगा आसान, गलियों की बजाए सुगम स्थलों पर होंगी दुकानें  • Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns • मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की • UP निकाय चुनाव 2023 :भारी मतदान कर रिकार्ड वोटों से विजयी बनाएं- सुषमा खर्कवाल • नागौद की तपोभूमि पर महायज्ञ का दिव्य उद्घोष: वेद, वेदांत और अद्वैत के आलोक में यज्ञ की अनिवार्यता का महामंत्र • उपनयन संस्कार में सहभागी बने प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सनातन संस्कारों के संरक्षण का दिया संदेश • जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश • तहसील घोसी के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन • राशन की दुकानों तक पहुंचना होगा आसान, गलियों की बजाए सुगम स्थलों पर होंगी दुकानें  • Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns • मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की • UP निकाय चुनाव 2023 :भारी मतदान कर रिकार्ड वोटों से विजयी बनाएं- सुषमा खर्कवाल • नागौद की तपोभूमि पर महायज्ञ का दिव्य उद्घोष: वेद, वेदांत और अद्वैत के आलोक में यज्ञ की अनिवार्यता का महामंत्र • उपनयन संस्कार में सहभागी बने प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सनातन संस्कारों के संरक्षण का दिया संदेश • जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

D

Dainik India News

• 6378 views
मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

पूरे देश में स्वतंत्र भारत की एकता और अखण्डता के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की पावन जयन्ती बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित की जा रही

पूूरा राष्ट्र आज भारत की राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के लिए सरदार पटेल के योगदान:मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को अपने सरकारी आवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली काकोरी शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त होगी।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज पूरे देश में स्वतंत्र भारत की एकता और अखण्डता के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की पावन जयन्ती बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित की जा रही है। पूूरा राष्ट्र आज भारत की राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के लिए सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए उन संकल्पांे से जुड़ने की प्रतिज्ञा ले रहा है, जो भारत की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सदियों की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ते हुए 15 अगस्त, 1947 को देश आजाद हुआ था। इस समय अनेक ऐसी रियासतें थीं, जो भारत गणराज्य के साथ जुड़ने में आना-कानी कर रही थीं। अंग्रेजों की कुटिल नीति ने भारत को कमजोर करने के लिए रियासतों को विकल्प प्रदान किया कि वे अपनी मर्जी से भारत या पाकिस्तान में शामिल हो सकती हैं अथवा स्वतंत्र रह सकती हैं। अपनी सूझ-बूझ तथा दृढ़ प्रतिज्ञ भाव के साथ प्रखर राष्ट्र भक्ति का परिचय देते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत के गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री के रूप में भारत के एकीकरण के लिए अभियान चलाया। भारत की एकता एवं अखण्डता के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की पावन जयन्ती वर्ष 2014 से पूरा देश ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप मना रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह वर्ष भारत की आजादी के अमृत महोत्सव का वर्ष है। साथ ही, यह चौरी-चौरा की घटना के सभी बलिदानियांे की स्मृति का शताब्दी वर्ष भी है। 04 फरवरी, 1922 को जनपद गोरखपुर के चौरी-चौरा में देश की आजादी को लेकर किसानों, मजदूरों एवं स्थानीय नागरिकों ने क्रान्तिकारियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय आन्दोलन को आगे बढ़ाया था। राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाले चौरी-चौरा के इस ऐतिहासिक घटनाक्रम ने भारतीय इतिहास में अपना स्थान बनाया। इस वर्ष चौरी-चौरा की घटना का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई एवं आजादी से जुड़ी तिथियां सभी को अपने सनातन व पुरातन राष्ट्र को एकता एवं अखण्डता में बांधने के लिए निरन्तर प्रेरित करती हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन ने आजादी की लड़ाई को एक ऊंचाई प्रदान की। इसमें पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद एवं अन्य महान क्रांतिकारियों ने पूरी दृढ़ता से ब्रिटिश हुकूमत से मोर्चा लिया था। उन्होंने कहा कि काकोरी नामक स्थान पर जहां यह ऐतिहासिक घटना घटित हुई, वह स्थान प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है। आज आजादी के अमृत वर्ष के उपलक्ष्य में यहां से मोटर साइकिल रैली रवाना हुई है। यह रैली काकोरी शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, पुलिस महानिदेशक श्री मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, लखनऊ के मण्डलायुक्त श्री रंजन कुमार, जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!