ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे जिला महिला अस्पताल, पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया • मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी • जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त : कृत्रिम कमी और कालाबाजारी पर होगी कठोर कार्रवाई • नाम के अनुरूप था बहुमुखी था अटल जी का व्यक्तित्वः सीएम योगी  • मुख्यमंत्री ने सप्त दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र को सम्बोधित किया • "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ • जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण • मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे जिला महिला अस्पताल, पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया • मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी • जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त : कृत्रिम कमी और कालाबाजारी पर होगी कठोर कार्रवाई • नाम के अनुरूप था बहुमुखी था अटल जी का व्यक्तित्वः सीएम योगी  • मुख्यमंत्री ने सप्त दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र को सम्बोधित किया • "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ • जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

योगी सरकार की मजबूत पैरवी से दुष्कर्म व हत्यारोपियों को मुत्यृदंड

B

Bhargav Bhargav

• 7991 views
योगी सरकार की मजबूत पैरवी से दुष्कर्म व हत्यारोपियों को मुत्यृदंड

11 महीने से कम समय में ही आरोपियों को सजा

योगी हैं तो यकीन है कि सुरक्षित हैं बेटियां

सीएम के दावे को फिर मिला बल, यूपी में अपराधियों की कोई जगह नहीं

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। योगी हैं तो यकीन है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों की कोई जगह नहीं है। 2017 में सत्ता संभालने के बाद से ही इस दावे को सीएम योगी आदित्यनाथ धरातल पर उतारते भी रहे हैं। अपराधियों में सीएम योगी के नाम का ऐसा खौफ है कि वे खुद ही थानों में जाकर आत्मसमर्पण करने लगे। कइयों ने अपराध का रास्ता छोड़ सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाकर घर-परिवार के प्रति जिम्मेदारी भी समझी। वहीं न्यायालय में भी मजबूत पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने में भी सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हालिया मामला प्रतापगढ़ के नवाबगंज का है,  जहां नाबालिग का अपहरण,  दुष्कर्म व हत्या के बाद सीएम के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और मजबूत पैरवी की बदौलत न्यायालय ने दोनों को मृत्यृदंड व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

साल भी नहीं बीता, परिवार के दर्द को सरकार ने किया कम  

प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज में 30 दिसंबर 2021 को पीड़िता के भाई की तहरीर पर नाबालिग से अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था, जिस पर पुलिस ने आरोपी हलीम उर्फ खड़बड़ और रिजवान ( ग्राम परसई, थाना नवाबगंज, प्रतापगढ़) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इस जघन्यतम मामले में 11 महीने से भी कम समय में 2 नवंबर को अपर जनपद न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए मृत्युदंड के साथ 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। इस फैसले से पीड़िता के परिवार के लोगों में सुकून आया। योगी सरकार की यह पैरवी बेटियों के विश्वास की जीत है।  

यूपी में बेटियों की सुरक्षा पर सीएम की नजर

यूपी में सुरक्षित माहौल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्राथमिकता रही। सत्ता संभालने के बाद से ही उन्होंने इस पर पूरा फोकस किया। दिन हो या रात, बेटियां अनुकूल माहौल में आ-जा सकें। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन व पुलिस अफसरों के पेंच कसे। बेटियों से जुड़े मामलों पर सीएम की खुद भी नजर रही। एंटी रोमियो स्कवॉड के जरिए स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों पर भी बेटियों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान रहा। जब-जब भी बेटियों पर आंखें उठीं, योगी सरकार अपराधियों पर काल बन गई।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!