ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड गठन की मांग • "Varanasi court issues notice to Akhilesh Yadav &AIMIM Asaduddin Owaisi in connection with controversial comments on Kashi Vishwanath temple-Gyanvapi dispute" • महानगर क्षेत्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न • पहले की सरकारों में किसान करते थे आत्महत्या, संसद के हर सत्र में उठता था मुद्दा: सीएम योगी • चुनाव की तैयारियों  को लेकर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन के साथ की बैठक • संसदीय संघ की उ. प्र. शाखा के प्रतिनिधिमंडल के रूप में सतीश महाना 13 से 26 तक कई देशों की यात्रा पर रहेंगे • स्वच्छ भारत मिशन के तहत RRR सेंटर का उद्घाटन, नगर निगम की अनूठी पहल • छठी मंजिल से कूद कर आईआईटी प्रोफेसर की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल से थी डिप्रेशन की शिकार • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड गठन की मांग • "Varanasi court issues notice to Akhilesh Yadav &AIMIM Asaduddin Owaisi in connection with controversial comments on Kashi Vishwanath temple-Gyanvapi dispute" • महानगर क्षेत्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न • पहले की सरकारों में किसान करते थे आत्महत्या, संसद के हर सत्र में उठता था मुद्दा: सीएम योगी • चुनाव की तैयारियों  को लेकर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन के साथ की बैठक • संसदीय संघ की उ. प्र. शाखा के प्रतिनिधिमंडल के रूप में सतीश महाना 13 से 26 तक कई देशों की यात्रा पर रहेंगे • स्वच्छ भारत मिशन के तहत RRR सेंटर का उद्घाटन, नगर निगम की अनूठी पहल • छठी मंजिल से कूद कर आईआईटी प्रोफेसर की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल से थी डिप्रेशन की शिकार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया सेवा कार्यों के साथ, मरीजों में बांटे फल

D

Dainik India News

• 10014 views
राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया सेवा कार्यों के साथ, मरीजों में बांटे फल

रक्षा मंत्री के जन्मदिन पर भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल में हुआ फल वितरण

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प – उनके आदर्शों पर चल समाजसेवा को बनाएंगे जीवन का ध्येय

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का जन्मदिन 10 जुलाई को उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया। इस अवसर पर भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय सनातन महासंघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में लखनऊ पूर्वी के विधायक ओपी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता मणिकांत शुक्ला, मीडिया प्रभारी अनूप सिंह, अस्पताल के सीएमएस, डॉक्टरगण और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फल वितरण के दौरान राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह का लखनऊ से सांसद होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उनका व्यक्तित्व राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र के अभिभावक और पथप्रदर्शक के रूप में स्थापित है। उनका सहज, सरल और ओजस्वी स्वभाव हर व्यक्ति को प्रभावित करता है। वे हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि राजनाथ सिंह हमारे मार्गदर्शक और गुरु हैं। उनके नेतृत्व में लखनऊ ने अभूतपूर्व विकास किया है। उनकी दूरदृष्टि और निर्णय क्षमता ने लखनऊ को नई पहचान दी है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। वे राजनीति में आदर्श स्थापित करते हैं और उनके कार्य हमें सच्ची जनसेवा का मार्ग दिखाते हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी ने कहा कि देश को एक ऐसा रक्षामंत्री मिला है, जिसने हर परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। सीमाओं की सुरक्षा हो या सेना का मनोबल, हर मोर्चे पर उनका नेतृत्व उल्लेखनीय रहा है। उनका निडर और दृढ़ व्यक्तित्व देशवासियों को यह विश्वास दिलाता है कि राष्ट्र सुरक्षित हाथों में है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने भी रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, यश और दीर्घायु की कामना की। मरीजों ने फल वितरण के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जैसे नेता का होना लखनऊ के लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह का जीवन हमें सिखाता है कि शक्ति का अर्थ दूसरों को दबाना नहीं बल्कि निर्बलों को सहारा देना है। उनका जीवन उदाहरण है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि करुणा और कर्तव्यपरायणता से स्थापित होता है।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे रक्षा मंत्री के आदर्शों का पालन करते हुए समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहेंगे और लखनऊ को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अपना योगदान देंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!