ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न माफिया के कब्जे से मुक्त जमीनों पर बनेंगे गरीबों के आवास - सीएम योगी मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति गिरफ्तार उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP. अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न माफिया के कब्जे से मुक्त जमीनों पर बनेंगे गरीबों के आवास - सीएम योगी मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति गिरफ्तार उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP.
Uncategorized English

लखनऊ उत्तर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा

D

Dainik India News

37 views
लखनऊ उत्तर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा

ब्यूरो डी डी इंडिया न्यूज

लखनऊ। राजधानी की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट लखनऊ उत्तर में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान तेज हो गया है। राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी प्रत्याशी डा. नीरज बोरा को पुनः विजयी बनाने के लिए एक ओर जहां कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांग रही हैं, वहीं दूसरी ओर एलईडी वैन द्वारा क्षेत्र में प्रचार हो रहा है। पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं की साइबर सेना भी सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय है।

भाजपा प्रत्याशी डा. नीरज बोरा का क्षेत्र में तूफानी दौरा
उत्तर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डा. नीरज बोरा ने शनिवार को फैजुल्लागंज के चार वार्डों के अलग-अलग क्षेत्र में पदयात्रा कर जनता से संवाद स्थापित किया। फैजुल्लागंज के मुर्गी फार्म के आस-पास लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास के लिए डा. बोरा को धन्यवाद देने के साथ ही उन्हें पुनः विधायक बनने का आर्शीवाद दिया। इसी प्रकार इन्द्रपुरी कालोनी, दाउद नगर, मड़ियांव के श्रीनगर कालोनी तथा ठाकुर उत्सव लान क्षेत्र में घर-घर जाकर भाजपा के लिए मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान डा. बोरा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को जनता की सच्ची हितैषी बताते हुए कहा कि विकास की रोशनी आज हर घर तक पहुंची है। सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना समेत कल्याणकारी योजनाओं की लम्बी श्रृखंला है। नारी सुरक्षा व सम्मान को सरकार ने प्राथमिकता दी है तथा कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाया है। वरिष्ठ समाजसेविका बिन्दू बोरा ने कृष्णलोक नगर, प्रियदर्शनी कालोनी, गौरभीट, नयापुरवा तथा जानकीपुरम के छुईयापुरवा क्षेत्र में महिलाओं की टोली के साथ डोर टू डोर संपर्क कर लोगों भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डिप्टी सीएम ने किया मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन


शनिवार को भाजपा उत्तर क्षेत्र का मुख्य चुनाव कार्यालय विधिवत रुप से आरम्भ हुआ। उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश शर्मा तथा पार्टी प्रत्याशी डा. नीरज बोरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, चुनाव प्रभारी पुष्कर मिश्रा, नगर महामंत्री रामऔतार कन्नौजिया, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा, पूर्व महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी, एमएलसी बुक्कल नवाब, रामशरण सिंह, लवकुश त्रिवेदी, विशाल गुप्ता, सुदर्शन कटियार, रुपाली गुप्ता, कुमकुम राजपूत, रानी कन्नौजिया, प्रदीप शुक्ला, संतोष तेवतिया, गीता अवस्थी, अर्पणा मिश्रा, उमा मिश्रा, राघव राम तिवारी, दीपक मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, रणजीत सिंह, राम किशोर लोधी, सुधाकर त्रिपाठी, टिंकू सोनकर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने उत्तर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को जीजान से जुटने की अपील की।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दिया डा. नीरज बोरा को समर्थन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लखनऊ उत्तर से प्रत्याशी डा. नीरज बोरा को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। आईएमए के अध्यक्ष डा. मनीष टंडन, सचिव डा. संजय सक्सेना ने अपील करते हुए कहा कि चिकित्सक बन्धु पूरी तरह जुटकर डा. बोरा को पुनः जिताने के लिए संकल्पित हों। उल्लेखनीय है कि डा. नीरज बोरा पूर्व में आईएमए के अध्यक्ष रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!