ब्रेकिंग न्यूज़
सामाजिक समरसता के जरिए समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने की भाजपा की पहल | रक्षा मंत्री ने भारतीय वोवीनाम टीम को दिया विजय का मंत्र, बोले—पदक जीतकर बढ़ाएं देश का गौरव | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर याहियागंज गुरुद्वारे पहुंचे राजनाथ सिंह, संगत के बीच बैठकर सुना कीर्तन | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, संवेदनशील बूथों की होगी सघन निगरानी; अधिकारियों को निष्पक्ष मैपिंग के निर्देश | लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी | सामाजिक समरसता के जरिए समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने की भाजपा की पहल | रक्षा मंत्री ने भारतीय वोवीनाम टीम को दिया विजय का मंत्र, बोले—पदक जीतकर बढ़ाएं देश का गौरव | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर याहियागंज गुरुद्वारे पहुंचे राजनाथ सिंह, संगत के बीच बैठकर सुना कीर्तन | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, संवेदनशील बूथों की होगी सघन निगरानी; अधिकारियों को निष्पक्ष मैपिंग के निर्देश | लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी |
हाइलाइट न्यूज़
सुरक्षा ब्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु हरदोई पुलिस ने किया निरीक्षण • पहले की सरकारों में किसान करते थे आत्महत्या, संसद के हर सत्र में उठता था मुद्दा: सीएम योगी • मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लिया जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये • संस्कृतभारती अवधप्रान्त ने सम्पर्क सप्ताह का प्रारम्भ बाराबंकी जनपद से किया- जितेन्द्र प्रताप सिंह • समस्त प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं - जे पी सिंह • नशे के कारण युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद • स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया • बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों में तैरता दिखा धान — किसानों की मेहनत पर फिरा पानी • सुरक्षा ब्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु हरदोई पुलिस ने किया निरीक्षण • पहले की सरकारों में किसान करते थे आत्महत्या, संसद के हर सत्र में उठता था मुद्दा: सीएम योगी • मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लिया जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये • संस्कृतभारती अवधप्रान्त ने सम्पर्क सप्ताह का प्रारम्भ बाराबंकी जनपद से किया- जितेन्द्र प्रताप सिंह • समस्त प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं - जे पी सिंह • नशे के कारण युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद • स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया • बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों में तैरता दिखा धान — किसानों की मेहनत पर फिरा पानी •
Uncategorized English

लोगों को मिलेट्स का मुरीद बना रही योगी सरकार

D

Dainik India News

• 9122 views
लोगों को मिलेट्स का मुरीद बना रही योगी सरकार

मिड डे मील में बाजरा शामिल करने के बाद एमएसपी पर ज्वार खरीदने का भी निर्णय

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।योगी सरकार लोगों को मिलेट्स का मुरीद बना रही है। यह काम दोतरफा चल रहा है। खाने के साथ किसानों के स्तर पर भी। मसलन कुछ दिन पहले सरकार ने निर्णय लिया कि अब मिड डे मील (मध्याह्न भोजन) में बच्चों को एक दिन बाजरे की खिचड़ी भी दी जाएगी। स्वाभाविक है कि उत्तर प्रदेश में मिड डे मील पाने वालों बच्चों की संख्या के मद्देनजर यह बाजरा उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार पहले से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का और बाजरा खरीद रही है। सरकार ने खरीफ के इसी सीजन से धान के साथ ही ज्वार को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर  खरीदने का निर्णय लिया है।

योगी सरकार के इन निर्णयों के नतीजे दूरगामी होंगे। मसलन मिड डे मील में बाजरे के शामिल होने के बाद इसकी मांग भी बढ़ जाएगी। इस बढ़ी मांग के अनुसार सरकार को इसकी और खरीद करनी पड़ेगी। इससे ओपन मार्केट में भी बाजरे के बेहतर दाम मिलेंगे। बेहतर दाम किसानों को इसके उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे। कुल मिलाकर यह आमजन की सेहत और किसानों की समृद्धि के लिए मुफीद होगा। 

भविष्य में यही स्थिति ज्वार की भी हो सकती है। यही नहीं क्लाइमेट चेंज (जलवायु परिवर्तन) के मद्देनजर जिस तरह गेहूं और धान जैसी परंपरागत और एकल खेती को खतरा बताया जा रहा है, उसमें भी प्रतिकूल परिस्थितियों में, कम पानी, खाद, कीटों और रोगों के प्रति प्रतिरोधी ये अनाज कृषि विविधिकरण के अनुकूल है। पोषण के लिहाज से परंपरागत फसलों से उम्दा होना इनके लिए सोने पर सुहागा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!