ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष की ओर से भी नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य संजय सेठ का हुआ अभिनंदन हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को आधारमानकर नागरिक सुरक्षा इकाइयों का पुनर्गठन किया जाए:सीएम मतगणना के कारण मऊ जनपद में हुआ रुट डायवर्जन वृक्ष प्यारी माँ के नाम: जितेन्द्र प्रताप सिंह का पर्यावरण संरक्षण अभियान चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी करें योग, रहें निरोग राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष की ओर से भी नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य संजय सेठ का हुआ अभिनंदन हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को आधारमानकर नागरिक सुरक्षा इकाइयों का पुनर्गठन किया जाए:सीएम मतगणना के कारण मऊ जनपद में हुआ रुट डायवर्जन वृक्ष प्यारी माँ के नाम: जितेन्द्र प्रताप सिंह का पर्यावरण संरक्षण अभियान चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी करें योग, रहें निरोग
उत्तर प्रदेश English

वक्फ बोर्ड की संपत्ति के विवाद में दंपती पर फायरिंग

D

Dainik India News

3893 views

उदय राज/डीडी इंडिया

हमीरपुर, । मौदहा कस्बे में देर रात रिश्तेदार से मिलकर घर लौटे दंपती पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पति की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस ने घटना का कारण वक्फ बोर्ड की संपत्ति का विवाद बताया है।

मौदहा कस्बे के उपरौस में रहने वाले अरशद मुकीम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार को पत्नी आरफा बानो के चाचा से मिलने गया था। देर रात लौटकर मराठीपुरा स्थित घर पहुंच और दरवाजे का ताला खोल रहा था। आरोप है कि इस बीच कस्बे के इकबाल महतों व जावेद महतो पुत्र आफताब अहमद, रफीकउद्दीन उर्फ पिंटू पुत्र बाकर व मुनीर अहमद पुत्र हयातउद्दीन ने असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। इससे वह तो बच गया लेकिन गले में गोली लगने से पत्नी आरफा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले और फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए।

अरशद ने स्वजन की मदद से घायल आरफा बानो को लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं कोतवाली पुलिस ने अरशद मुकीम की तहरीर पर इकबाल महतो, जावेद महतों, रफीकउद्दीन उर्फ पिंटू व मुनीरउद्दीन के खिलाफ जान से मारने के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ रवि प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया वक्फ बोर्ड का विवाद सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। इस बाबत एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि महिला का उपचार करने के लिए भेज दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!