ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
थाना कपसेठी पुलिस ने अपहरण से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार • जाग चुका है देश, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा : योगी आदित्यनाथ • सुषमा खर्कवाल के प्रयासों से नगर निगम लखनऊ की ऐतिहासिक पुष्प प्रदर्शनी पुनर्स्थापित • राष्ट्रऋषि माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने अर्पित की श्रद्धांजलि • शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान,महिलाओं को किया गया जागरूक • घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न • थाना कपसेठी पुलिस ने अपहरण से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार • जाग चुका है देश, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा : योगी आदित्यनाथ • सुषमा खर्कवाल के प्रयासों से नगर निगम लखनऊ की ऐतिहासिक पुष्प प्रदर्शनी पुनर्स्थापित • राष्ट्रऋषि माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने अर्पित की श्रद्धांजलि • शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान,महिलाओं को किया गया जागरूक • घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न •
Uncategorized English

विकास नगर भूस्खलन के बाद प्रशासन आया हरकत में, आम लोगों को करना होगा सहयोग

D

Dainik India News

• 6665 views
विकास नगर भूस्खलन के बाद प्रशासन आया हरकत में, आम लोगों को करना होगा सहयोग

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ, 5 अगस्त 2024 - विकास नगर पावर हाउस के सामने अचानक हुए भूस्खलन ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क धंसने की इस घटना ने आसपास के निवासियों में भय और चिंता पैदा कर दी। लेकिन, इसी दौरान दैनिक इंडिया न्यूज़ की सजगता ने इस खबर को शासन और प्रशासन तक पहुंचाकर कई जानें बचाईं।

दैनिक इंडिया न्यूज़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई स्थानों का जायजा लिया और पाया कि एक बड़ा गड्ढा साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन अन्य जगहों पर सड़क में वाइब्रेशन महसूस की जा रही थी। स्थानीय निवासियों ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ साझा की। हमारी रिपोर्ट के बाद, सरकार ने तुरंत भूस्खलन वाले गड्ढे पर संज्ञान लिया।

हालांकि, जिन स्थानों पर वाइब्रेशन महसूस की जा रही थी, उन पर सरकार ने 4 अगस्त से कार्रवाई शुरू की। इस देरी ने यह स्पष्ट किया कि सरकारी तंत्र को और अधिक सतर्क और त्वरित होना चाहिए। यह देरी संभवतः अधिकारियों या व्यवस्थापकों की ओर से हुई होगी।

दैनिक इंडिया न्यूज़ ने अपनी खबर में आसपास के लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा लगाए गए बांस के बैरिकेड्स के सामने से निकलने का दुस्साहस न करें, क्योंकि वहां भूस्खलन का खतरा हो सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनहानि और धनहानि से बचने के लिए यह कदम उठाया है। हम जनता से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सावधानी बरतें।

जिस दिन घटना हुई, उसी दिन सड़क के वाइब्रेशन की खबर दैनिक इंडिया न्यूज़ द्वारा प्रकाशित की गई थी और सरकार से अपील की गई थी। सरकार ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी। हाल ही में, एक नेता ने कहा था कि खबर चलने से कुछ नहीं होता, लेकिन हम दैनिक इंडिया न्यूज़ के बैनर से उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारी खबर को देखा, समझा, और त्वरित कार्रवाई की।

दैनिक इंडिया न्यूज़ अपने पाठकों और दर्शकों से हाथ जोड़कर निवेदन करता है कि वे सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की जोखिम से बचें। प्रशासन के साथ सहयोग करें ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। हमारी टीम निरंतर आपके लिए महत्वपूर्ण और सजीव खबरें लाती रहेगी, ताकि आप सुरक्षित और सचेत रह सकें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!