ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
दीपावली एवं डाला छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न • तेज गति के साथ समग्र विकास के लिए उत्तर प्रदेश का प्रयास सराहनीय: विश्व बैंक • माफिया के कब्जे से मुक्त जमीनों पर बनेंगे गरीबों के आवास - सीएम योगी • बोआई के समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश • अमृत महोत्सव के लिए संघ कार्यकर्ताओं ने कसी कमर • वर्तमान बजट प्रदेश और राष्ट्र को विकास के शिखर पर ले जाएगा: केशव प्रसाद मौर्य • हरदोई: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई • योगी आदित्यनाथ चुने गए विधायक दल के नेता, लगातार दूसरी बार बनेंगे यूपी के सीएम, शुक्रवार को लेंगे शपथ • दीपावली एवं डाला छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न • तेज गति के साथ समग्र विकास के लिए उत्तर प्रदेश का प्रयास सराहनीय: विश्व बैंक • माफिया के कब्जे से मुक्त जमीनों पर बनेंगे गरीबों के आवास - सीएम योगी • बोआई के समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश • अमृत महोत्सव के लिए संघ कार्यकर्ताओं ने कसी कमर • वर्तमान बजट प्रदेश और राष्ट्र को विकास के शिखर पर ले जाएगा: केशव प्रसाद मौर्य • हरदोई: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई • योगी आदित्यनाथ चुने गए विधायक दल के नेता, लगातार दूसरी बार बनेंगे यूपी के सीएम, शुक्रवार को लेंगे शपथ •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सीमा पर शहीदों के परिवारों के लिए नाना पाटेकर का बड़ा कदम

D

Dainik India News

• 5837 views
सीमा पर शहीदों के परिवारों के लिए नाना पाटेकर का बड़ा कदम

राजौरी-पुंछ के 117 प्रभावित परिवारों को दी राहत सामग्री और 42 लाख की आर्थिक मदद

जितेंद्र प्रताप सिंह बोले – “नाना पाटेकर असल जिंदगी के सच्चे हीरो”

दैनिक इंडिया न्यूज।भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी नायक हैं। अपने एनजीओ निर्मला गजानन फाउंडेशन के माध्यम से उन्होंने भारतीय सेना के साथ मिलकर राजौरी और पुंछ जिलों के 117 परिवारों को राहत सामग्री के साथ-साथ 42 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। ये वे परिवार हैं जो हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित हुए।

सोमवार को जब नाना पाटेकर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सहायता सामग्री सौंपी, तो वे भावुक हो उठे। उन्होंने कहा—
“यह उन परिवारों के लिए एक छोटा सा योगदान है जो हमारे अपने हैं और केवल इसलिए कष्ट झेल रहे हैं क्योंकि वे सीमाओं पर रह रहे हैं। हम उन्हें यह संदेश देना चाहते हैं कि वे अकेले नहीं हैं।”

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने नाना पाटेकर के इस कार्य का स्वागत करते हुए कहा—
“नाना पाटेकर पर्दे पर हीरो नहीं हैं, वे असल जिंदगी में भी सच्चे हीरो हैं। यह कदम केवल मानवीय नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सीमाओं पर रहने वाले हर परिवार का दर्द पूरा भारत महसूस करता है और नाना पाटेकर ने आज उस भावना को कर्म में बदलकर दिखा दिया है।”

इस राष्ट्रवादी पहल ने देशभर में संदेश दिया है कि “भारत के हर नागरिक का मन और धन, सीमा पर तैनात सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।”

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!