ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
100 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार खाकी के बारे में कुछ जाने:सुरेंद्र शर्मा एक्जिट पोल द्वारा बी जे पी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण थाना समाधान दिवस पर दक्षिण टोला थाने में जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई   दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज पूर्व IAS OFFICER की पत्नी की हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव, गले में लिपटा था अंगौछा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश 100 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार खाकी के बारे में कुछ जाने:सुरेंद्र शर्मा एक्जिट पोल द्वारा बी जे पी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण थाना समाधान दिवस पर दक्षिण टोला थाने में जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई   दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज पूर्व IAS OFFICER की पत्नी की हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव, गले में लिपटा था अंगौछा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश
Uncategorized English

रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ मेंश्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए सम्मिलित

B

Bhargav Bhargav

20 views
रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ मेंश्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए सम्मिलित

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से जिन पंचप्रणों से जुड़ने का संकल्प लेने के लिए कहा था, उन्हीं पंचप्रणों के माध्यम से भारत दुनिया में एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का सजगतापूर्वक पालन करे, तो आजादी के शताब्दी महोत्सव तक भारत दुनिया की प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित हो जायेगा। अमृतकाल भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का स्वर्णिम अवसर है।
मुख्यमंत्री जी ने आज यहां रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह आज स्वयं वृन्दावन, मथुरा की पावनधरा से होकर आ रहे हैं। वृन्दावन, मथुरा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सहभागी बने। यह उत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। आज से 05 हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने वृन्दावन, मथुरा की धराधाम पर अवतरित होकर विश्व मानवता को निष्काम कर्म की प्रेरणा दी थी। उन्होने कहा कि ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि ॥’ गीता का यह श्लोक एक मंत्र के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है। जिसने भी इस मंत्र को अंगीकार किया, उसका उद्धार हुआ है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की 05 हजार वर्षाें की विरासत एक धरोहर के रूप में विद्यमान है। इस अध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने के लिए पूरे देश व प्रदेश की जनता के साथ-साथ पुलिसकर्मी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्यता के साथ मना रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री डी0एस0 चौहान ने मुख्यमंत्री जी को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा व अंगवस्त्र भेंट किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री जितिन प्रसाद, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!