ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
<em>उतर प्रदेश मे चिकित्सा शिक्षा मे अभूतपूर्व नवाचार के साथ उच्चतम स्तर पर अग्रसर - जे पी सिंह</em> • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती • वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला • ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार • जप व यज्ञ पूर्ण होने पर इस क्रम के साथ विसर्जन करें- • मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया • सराहनीय कार्य जनपद मऊ • कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजना की बैठक सम्पन्न • <em>उतर प्रदेश मे चिकित्सा शिक्षा मे अभूतपूर्व नवाचार के साथ उच्चतम स्तर पर अग्रसर - जे पी सिंह</em> • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती • वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला • ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार • जप व यज्ञ पूर्ण होने पर इस क्रम के साथ विसर्जन करें- • मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया • सराहनीय कार्य जनपद मऊ • कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजना की बैठक सम्पन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

11 डॉक्टरों पर गिरी गाज, अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने काटा एक दिन का वेतन

D

Dainik India News

• 6735 views
11 डॉक्टरों पर गिरी गाज, अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने काटा एक दिन का वेतन

एडीएम के निरीक्षण में मिली बड़ी लापरवाही, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।जिला चिकित्सालय मऊ में लंबे समय से चली आ रही लापरवाह कार्यप्रणाली पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के आकस्मिक निरीक्षण में 11 चिकित्सक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने त्वरित और कठोर कार्रवाई करते हुए इन सभी का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं।

जिन चिकित्सकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, उनमें डॉ. बी.के. चौहान, डॉ. सरिता, डॉ. सी.एस. साहनी, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. मुकुल मौर्य, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. बी.के. चौधरी, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. ए.के. सिंह और डॉ. आर.आर. चौहान शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया था, जिसमें गंभीर खामियां उजागर हुई थीं। मुख्य विकास अधिकारी की टीम ने भी अपने निरीक्षण में अस्पताल में अव्यवस्थाओं की पुष्टि की थी और सुधार के निर्देश जारी किए थे।

सोमवार को सुबह 10 बजे एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां उपरोक्त सभी चिकित्सक गायब पाए गए। इस पर उन्होंने तत्काल रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी, जिसके आधार पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने स्पष्ट किया है कि सरकारी दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए यदि आवश्यकता पड़ी, तो और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है।
अब देखना होगा कि यह चेतावनी आने वाले दिनों में अस्पताल की कार्यशैली में कोई सकारात्मक बदलाव लाती है या नहीं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!