ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
कौशलराज जगतगुरु ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • अलीगंज हनुमान मंदिर: जेठ मंगल के अवसर पर नवीन धरोहरों से सुसज्जित-जेपी सिंह • मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों से आने वाले पर्वो दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की • झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई, चेटीचंड महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • CBI का शिकंजा: बिल्डर-बैंक साठगाँठ ने रौंदे हज़ारों घर खरीदारों के सपने, अब न्याय का इंतज़ार • <strong>दीपोत्सव शुरू हुआ और संवरती चली गई अयोध्या</strong> • मंत्रिपरिषद ने ‘उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना’ के क्रियान्वयन सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है • कौशलराज जगतगुरु ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • अलीगंज हनुमान मंदिर: जेठ मंगल के अवसर पर नवीन धरोहरों से सुसज्जित-जेपी सिंह • मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों से आने वाले पर्वो दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की • झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई, चेटीचंड महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • CBI का शिकंजा: बिल्डर-बैंक साठगाँठ ने रौंदे हज़ारों घर खरीदारों के सपने, अब न्याय का इंतज़ार • <strong>दीपोत्सव शुरू हुआ और संवरती चली गई अयोध्या</strong> • मंत्रिपरिषद ने ‘उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना’ के क्रियान्वयन सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है •
उत्तर प्रदेश सरकार English

25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा योगी 2.0 का पहला साल

D

Dainik India News

• 6459 views
25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा योगी 2.0 का पहला साल

जनपदों में प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 14 मार्च। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के लिए यह जश्न इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। योगी 2.0 का पहला वर्ष पूरा होते ही योगी 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे। इस अवसर पर एक तरफ जहां सीएम योगी राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं जनपदों में प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्व में पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।

राजधानी में आयोजित होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेंगे। संभावना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी अपनी सरकार के छह वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में आए बदलावों के बारे में बताएंगे। साथ ही बेहतर हुई कानून व्यवस्था से प्रदेश में बने निवेश अनूकूल माहौल और उनसे सृजित होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों बारे में जानकारी देंगे।

वहीं जनपदों में प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री अपने प्रभार वाले जिले में उपस्थित रहेंगे, जहां वह मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। उनके साथ स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा सरकार के छह साल में जनपद में कराए गए विकास कार्यों को गिनाएंगे। इसके अलावा जनपदों में अयोजित होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपस्थित नहीं होंगे वहां सांसद राज्य सभा/सांसद लोक सभा/ विधायक/ विधान परिषद् सदस्य/ जिला पंचायत अध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की करेंगे।

योगी ने पिछले साल 25 मार्च को ली थी दूसरी बार सीएम की शपथ


पिछले साल हुए विधनसभा चुनाव में भाजपा 255 सीटें जीतकर दूसरी बार सत्ता में आई थी। जिसके बाद 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से इस वर्ष मार्च के उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हो रहा है। जिसके जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

लगातार सीएम रहने का रिकॉर्ड


योगी 2.0 का पहला साल पूरा होते ही लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड योगी ने अपने नाम कर लेंगे। वैसे उन्होंने एक मार्च (5 वर्ष 346 दिन, पदस्थ) को ही सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। योगी के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द (5 वर्ष 345 दिन) इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!