ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विकसित किये गये एण्ड टू एण्ड डिजिटल प्लेटफाॅर्म ‘पी0एन0बी0 ई-स्वनिधि’ का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोसी का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण • जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त की शिष्टाचार भेंट • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने लोक भारती के आयोजनों को बताया जनोपयोगी • 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा योगी 2.0 का पहला साल • निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित • मोहम्मदाबाद गोहना के चालीसवां में अग्निशमन केंद्र के निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवनों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण • दीपावली एवं डाला छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न • पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विकसित किये गये एण्ड टू एण्ड डिजिटल प्लेटफाॅर्म ‘पी0एन0बी0 ई-स्वनिधि’ का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोसी का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण • जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त की शिष्टाचार भेंट • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने लोक भारती के आयोजनों को बताया जनोपयोगी • 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा योगी 2.0 का पहला साल • निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित • मोहम्मदाबाद गोहना के चालीसवां में अग्निशमन केंद्र के निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवनों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण • दीपावली एवं डाला छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 8271 views
जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

ब्यूरो / दैनिक इण्डिया न्यूज

मऊं । कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नए भू माफियाओं, खनन, शराब, शिक्षा माफियाओं के बारे में विगत माह में किए गए चिन्हीकरण एवं उनके खिलाफ की गई कार्यवाइयों के बारे में जानकारी ली, साथ ही समस्त उप जिलाधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। जनपद में कोई भी शराब माफिया चिन्हित ना होने पर उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को चेतावनी दी कि भविष्य में अगर कोई अवैध शराब से दुर्घटना का मामला प्रकाश में आता है, तो आपकी जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक दुकानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने एवं दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिक्षा माफियाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने को कहा जहां पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए गए हो साथ ही फर्जी नामांकन कर सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदानो का गलत कार्यों में प्रयोग हो रहा हो। उन्होंने जनपद में अवैध टैक्सी स्टैंड एवं अवैध पार्किंग स्थलों के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अभियोजन शाखा के 100 दिन के कार्य योजना के अंतर्गत मामलों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बारी-बारी से गैंगस्टर एक्ट, पास्को, एससी/एसटी एक्ट, महिला संबंधित अपराधों एवं जहरीली शराब के मामलों पर अब तक अभियोजन पक्ष द्वारा की गई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अभियोजन शाखा की बैठक के दौरान गैंगस्टर सहित सभी मामलों में लक्ष्य के मुकाबले निस्तारण की स्थिति संतोषजनक न होने पर इन मामलों में जल्दी जल्दी डेट लेने एवं इनके यथा शीघ्र निस्तारण हेतु प्रयास करने निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे के अलावा अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, जिला आबकारी अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!