ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
खालसा पंथ ने सदैव देश और धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई-सीएम • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया ने मनाई शताब्दी जयंती • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी • गुजरात सरकार के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं • <strong>बुंदेलखंड में गरजे नितिन गडकरी,मुंबई से अच्छी सहूलियत व रोजगार अब यूपी में</strong> • उ0प्र0 में कृषि रोजगार का सबसे बड़ा साधन, कृषि के बाद प्रदेश मेंसर्वाधिक रोजगार एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र द्वारा उपलब्ध कराया जाता: मुख्यमंत्री • महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन • गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश ।&nbsp; • खालसा पंथ ने सदैव देश और धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई-सीएम • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया ने मनाई शताब्दी जयंती • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी • गुजरात सरकार के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं • <strong>बुंदेलखंड में गरजे नितिन गडकरी,मुंबई से अच्छी सहूलियत व रोजगार अब यूपी में</strong> • उ0प्र0 में कृषि रोजगार का सबसे बड़ा साधन, कृषि के बाद प्रदेश मेंसर्वाधिक रोजगार एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र द्वारा उपलब्ध कराया जाता: मुख्यमंत्री • महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन • गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश ।&nbsp; •
राष्ट्रीय ब्रेकिंग हिन्दी

भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी

D

Dainik India News

• 6199 views
भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी

सच्चाई को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता', इस बार की हिंदुओं की दीवाली बहुत भव्य होने वाली है : कुलदीप तिवारी

हरिंद्र कुमार सिंह, दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

इतिहास साक्षी है कि जब किसी संघर्ष की नींव आस्था के साथ-साथ ठोस ऐतिहासिक, पुरातात्विक और विधिक साक्ष्यों पर टिकी होती है, तब उसे अधिक समय तक रोका नहीं जा सकता। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर आए ऐतिहासिक निर्णय के बाद अब धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को उसके मूल स्वरूप में स्थापित करने का विधिक संघर्ष भी निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के ऐतिहासिक आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई और सर्वोच्च न्यायालय के रुख ने हिंदू पक्ष का मनोबल बढ़ाया है, जबकि मुस्लिम पक्ष की ओर से की गई अंतरिम राहत की मांग को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।

15 मई के हाईकोर्ट आदेश से बदला पूरा घटनाक्रम

15 मई 2026 को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने भोजशाला के वास्तविक स्वरूप और हिंदू पक्ष के धार्मिक अधिकारों से जुड़े मामले में एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया। न्यायालय ने उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेजों, पुरातात्विक साक्ष्यों तथा अभिलेखीय सामग्री के आधार पर अपना अति महत्वपूर्ण निर्णय दिया। इस आदेश के बाद यह स्पष्ट हो गया कि भोजशाला एक हिंदू मंदिर है जिससे वहां पर नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।

पहले शुक्रवार से पहले नहीं हुई कोई अपील

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आने वाला पहला शुक्रवार, 22 मई, पूरे देश की निगाहों का केंद्र बना हुआ था। उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि आदेश पारित होने के बाद पूरे सप्ताह मुस्लिम पक्ष की ओर से न तो उच्च न्यायालय में और न ही सुप्रीम कोर्ट में कोई अपील या स्थगन याचिका दायर की गई। परिणामस्वरूप शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की नमाज नहीं हो सकी, जबकि हिंदू पक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की।

इसी दिन शाम को जब भोजशाला प्रकरण के सूत्रधार एवं मुख्य याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी दर्शन कर परिसर से बाहर निकल रहे थे, तब कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी की गई, जिसे प्रशासन ने तत्काल नियंत्रित कर स्थिति को सामान्य बनाए रखा।

आधी रात में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

घटनाक्रम ने उस समय नया मोड़ लिया जब अदालतों के नियमित समय समाप्त होने के बाद, गुरुवार 21 मई को रात लगभग साढ़े आठ बजे सुप्रीम कोर्ट के डिजिटल पोर्टल पर काज़ी मोइनुद्दीन के नाम से विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की गई। इसके कुछ दिन बाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली दो अन्य याचिकाएं भी सर्वोच्च न्यायालय में दायर की गईं।

कानूनी जानकारों के अनुसार, जिस समय यह याचिकाएं दायर की गईं, उसने कई प्रश्न खड़े किए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया के अंतर्गत अगले दिन तत्काल सुनवाई के लिए किसी प्रकार का विशेष उल्लेख (मेंशनिंग) नहीं किया गया और हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पूजा-अर्चना पूर्ववत जारी रही।

सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया इनकार

मंगलवार, 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई। मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के आदेश से पूर्व की स्थिति बहाल करने तथा हिंदू पक्ष की नियमित पूजा पर रोक लगाने की मांग करते हुए विस्तृत दलीलें प्रस्तुत कीं।

सर्वोच्च न्यायालय ने इन मांगों पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया तथा वर्तमान व्यवस्था को यथावत बनाए रखने का निर्देश दिया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि तीन सप्ताह बाद मामले की नियमित सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी, जहां सभी पक्षों की दलीलों पर विस्तार से विचार किया जाएगा और संभवतः अंतिम निर्णय सुनाया जाएगा।

पूजा जारी रहेगी, नमाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भोजशाला में वर्तमान में संचालित नियमित पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान पूर्ववत जारी रहेंगे और उन पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जाएगी।

साथ ही न्यायालय ने प्रशासन को निर्देश दिया कि शुक्रवार की नमाज के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच मुख्य परिसर से अलग वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि अंतिम निर्णय तक भोजशाला के मूल ढांचे में किसी प्रकार का संरचनात्मक परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

'सच्चाई को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता' : कुलदीप तिवारी

भोजशाला प्रकरण के सूत्रधार एवं मुख्य याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि सत्य, आस्था, इतिहास और प्रमाणों का संघर्ष है।

उन्होंने कहा, "सच्चाई को बहुत लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। वह एक न एक दिन प्रमाणों के साथ बाहर आ ही जाती है। भोजशाला प्रकरण में आज वही हो रहा है। वर्षों तक जिन ऐतिहासिक तथ्यों और पुरातात्विक साक्ष्यों को दबाने का प्रयास किया गया, वे अब न्यायालय के समक्ष पूरी मजबूती के साथ स्थापित हो रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि अंततः न्याय सत्य और प्रमाणों के पक्ष में ही होगा।"

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि ऐतिहासिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा की लड़ाई है। अब तक की न्यायिक कार्यवाही स्पष्ट संकेत दे रही है कि भोजशाला अपने मूल स्वरूप और गौरव की पुनर्स्थापना की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ रही है।

कुलदीप तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी महीनों में होने वाली अंतिम सुनवाई के बाद यह विवाद अपने तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचेगा और सदियों से लंबित यह संघर्ष न्यायपूर्ण समाधान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा इस साल की दीवाली सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं के लिए सदियों के इंतजार का अंत और एक भव्य विजय का महापर्व साबित होने जा रही है।

अब अंतिम सुनवाई पर देश की निगाहें

भोजशाला विवाद अब अपने सबसे महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुका है। हिंदू पक्ष का मानना है कि अब तक न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत ऐतिहासिक अभिलेख, पुरातात्विक साक्ष्य और विधिक तथ्यों ने उनके पक्ष को मजबूत आधार प्रदान किया है। आगामी सुनवाई को इस बहुचर्चित मामले की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!