ब्रेकिंग न्यूज़
काशी के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों को अंतिम धार | पढ़ाई की राह में पैसा नहीं बनेगा रोड़ा- CM योगी, 4.60 लाख छात्रों के खातों में पहुंचे ₹148 करोड़ | छात्रवृत्ति से खुलेगी पढ़ाई की राह, 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 148 करोड़ | नावों से घर-घर राहत, अब गोमती किनारे बनेगा सुरक्षा कवच | वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम | यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान | चांदी लूटकर निकले बदमाश, पुलिस ने दबोचे; व्यापारी की लूटी चांदी बरामद | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | काशी के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों को अंतिम धार | पढ़ाई की राह में पैसा नहीं बनेगा रोड़ा- CM योगी, 4.60 लाख छात्रों के खातों में पहुंचे ₹148 करोड़ | छात्रवृत्ति से खुलेगी पढ़ाई की राह, 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 148 करोड़ | नावों से घर-घर राहत, अब गोमती किनारे बनेगा सुरक्षा कवच | वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम | यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान | चांदी लूटकर निकले बदमाश, पुलिस ने दबोचे; व्यापारी की लूटी चांदी बरामद | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया • पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत का संकल्प साकार हो रहा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • राग, रस और परंपरा का अनुपम उत्सव: ललित कला अकादमी के 72वें स्थापना दिवस पर भारतीय संगीत की सुरसरिता में डूबा लखनऊ • चौधरी धर्मेंद्र कुमार को भारतीय जाट सभा द्वारा सम्मानित किया गया • सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बुजुर्ग महिला की बचायी जान • UP Budget: सदन की कार्यवाही स्थगित, CM बोले-माननीयों का निधन समाज की अपूरणीय क्षति • मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे'  • "आदिवासी थे भगवान हनुमान जी", भाजपा का तगड़ा पलटवार • मुख्यमंत्री ने खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया • पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत का संकल्प साकार हो रहा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • राग, रस और परंपरा का अनुपम उत्सव: ललित कला अकादमी के 72वें स्थापना दिवस पर भारतीय संगीत की सुरसरिता में डूबा लखनऊ • चौधरी धर्मेंद्र कुमार को भारतीय जाट सभा द्वारा सम्मानित किया गया • सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बुजुर्ग महिला की बचायी जान • UP Budget: सदन की कार्यवाही स्थगित, CM बोले-माननीयों का निधन समाज की अपूरणीय क्षति • मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे'  • "आदिवासी थे भगवान हनुमान जी", भाजपा का तगड़ा पलटवार •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति

D

Dainik India News

• 18952 views
महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति

सार्वजानिक पार्किंग और ई-पार्क की प्रकाश व्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, गृहकर में बढ़ोतरी की शिकायतों की स्थानीय जांच का आश्वासन; महानगर जन कल्याण समिति ने उठाए नागरिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।लखनऊ में नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महानगर जन कल्याण समिति के सचिव जितेन्द्र प्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट के दौरान ई-पार्क में प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत पोल लगवाने के निर्देश मुख्य अभियंता (विद्युत) को दिए गए, जबकि मंदिर मार्ग पर पार्किंग की समस्या और गृहकर से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मुलाकात में शहर की रोजमर्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े कई मुद्दे सामने आए, जिनमें कुछ पुराने मामलों का संदर्भ भी रहा।

महापौर से मुलाकात के दौरान सिंह ने सीएम ग्रिड योजना के तहत मंदिर मार्ग पर व्यावसायिक गतिविधियों और पार्किंग व्यवस्था का विषय उठाया। उन्होंने क्षेत्र में सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से उत्पन्न होने वाली असुविधा का उल्लेख करते हुए कपूरथला के निकट भूमिगत पार्किंग की आवश्यकता बताई। सिंह के अनुसार, समिति ने वर्ष 2019 में ही नगर निगम को पत्र भेजकर इस संबंध में अनुरोध किया था। महापौर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद ई-पार्क की प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा सामने आया। सिंह ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी के दौरान पार्क में चार विद्युत पोल लगाकर रोशनी की व्यवस्था किए जाने पर चर्चा हुई थी, लेकिन यह कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। नागरिकों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने इसे शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। इस पर महापौर ने तत्काल मुख्य अभियंता (विद्युत) को निर्देशित किया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर विद्युत पोल लगवाने की कार्रवाई की जाए।

बैठक में गृहकर में वृद्धि को लेकर कुछ गृह स्वामियों की शिकायतों पर भी चर्चा हुई। सिंह ने बताया कि कई गृह स्वामियों का कहना है कि उनके मकानों के हाउस टैक्स में अपेक्षा से अधिक वृद्धि हुई है और उन्हें सर्वे अथवा प्रक्रिया के संबंध में पर्याप्त जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने ऐसी शिकायतों की स्थानीय स्तर पर जांच कराने का अनुरोध किया। महापौर ने कहा कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिष्टाचार भेंट के अंत में दोनों पक्षों ने जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद और सहयोग जारी रखने की बात कही। बैठक में उठे मुद्दे सीधे तौर पर शहर की यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं और नगर निकाय से संबंधित नागरिक शिकायतों से जुड़े रहे। अब निगाह इस बात पर रहेगी कि जिन विषयों पर कार्रवाई के निर्देश अथवा आश्वासन दिए गए हैं, वे जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से आगे बढ़ते हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!