दीपोत्सव-2026 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने साझा किया भावपूर्ण संदेश, रामचरितमानस की चौपाई के माध्यम से मां सरयू की महिमा का किया स्मरण; प्रदेशवासियों के सुख, शांति और सद्भाव की कामना।

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आध्यात्मिक उल्लास के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के साथ पुण्यसलिला मां सरयू की दिव्य आरती में सहभागिता की। इस पावन अवसर की अनुभूति साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने रामचरितमानस की चौपाई 'सरजू नाम सुमंगल मूला। लोक बेद मत मंजुल कूला॥' के माध्यम से मां सरयू की महिमा का स्मरण किया। उनकी यह अभिव्यक्ति अयोध्या की सनातन आस्था, आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति श्रद्धा का भावपूर्ण प्रतीक बनी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में श्री अयोध्या धाम को आस्था और भक्ति के अनुपम भावों से आलोकित बताते हुए मां सरयू की असीम कृपा से प्रत्येक जीवन में सुख, शांति और सद्भाव का प्रवाह अविरल बने रहने तथा सर्वत्र समृद्धि एवं मंगल के विस्तार की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि 7 नवंबर को आयोजित दसवें दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या पहुंचे थे।