ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
लाल किले हमले पर नया खुलासा: भारत पर रॉकेट-ड्रोन हमले की साज़िश के चौंकाने वाले संकेत भारत की अध्यक्षता में पहली बार जी-20 समूह के अन्तरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों को पूर्णगुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण किया जाए: मुख्यमंत्री गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:सीएम समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार बिजनोंर पुलिस ने पत्रकार को झूठे मुकदमे में फसा के भेजा जेल मऊ के नवागत डीएम होंगे अरुण कुमार लाल किले हमले पर नया खुलासा: भारत पर रॉकेट-ड्रोन हमले की साज़िश के चौंकाने वाले संकेत भारत की अध्यक्षता में पहली बार जी-20 समूह के अन्तरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों को पूर्णगुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण किया जाए: मुख्यमंत्री गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:सीएम समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार बिजनोंर पुलिस ने पत्रकार को झूठे मुकदमे में फसा के भेजा जेल मऊ के नवागत डीएम होंगे अरुण कुमार
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता की हुंकार: “सांस है तो जीवन है” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे विशेषज्ञ

D

Dainik India News

13462 views
विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता की हुंकार: “सांस है तो जीवन है” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे विशेषज्ञ
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर मिडलैंड चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान और सूर्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, सिप्ला कंपनी की सहभागिता से एक व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा विश्व अस्थमा दिवस की थीम “Asthma Education Empowers” (अस्थमा शिक्षा सशक्त बनाती है) रखी गई है, जिसका मूल उद्देश्य लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक कर समय रहते पहचान और उपचार के लिए प्रेरित करना है। यही संदेश लेकर यह रैली शहर की सड़कों पर उतरी और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान करती रही।

Article image

रैली का शुभारंभ मिडलैंड चिकित्सालय से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि जितेंद्र प्रताप सिंह (सम्पर्क प्रमुख, संस्कृतभारती पूर्व उत्तर प्रदेश क्षेत्र) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कपूरथला क्रॉसिंग, अलीगंज होते हुए ई-पार्क महानगर विस्तार तक पहुँची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने अस्थमा के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज की आवश्यकता से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। आयोजन के मुख्य संयोजक एवं मिडलैंड चिकित्सालय के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. बी.पी. सिंह स्वयं इस अभियान का नेतृत्व करते हुए जनसंपर्क में सक्रिय दिखे।

Article image

समापन स्थल ई-पार्क महानगर विस्तार में सिप्ला के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त किया। डॉ. बी.पी. सिंह ने इस अवसर पर अस्थमा को लेकर महत्वपूर्ण चिकित्सकीय तथ्य साझा करते हुए कहा कि “अस्थमा केवल सांस की बीमारी नहीं, बल्कि जीवनशैली और पर्यावरणीय कारकों से जुड़ा एक जटिल विकार है, जिसे समय रहते पहचानना और नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है।”

Article image

डॉ. सिंह ने जनसामान्य से अपील करते हुए अस्थमा से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि धूल, धुआं, परागकण और प्रदूषण से यथासंभव दूरी बनाए रखें, घर के अंदर साफ-सफाई और वेंटिलेशन का ध्यान रखें, धूम्रपान से पूरी तरह बचें, नियमित रूप से चिकित्सकीय परामर्श लें तथा इनहेलर का सही और नियमित उपयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “स्व-चिकित्सा (self-medication) से बचना और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही उपचार लेना ही अस्थमा नियंत्रण की कुंजी है।”

इस अवसर पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. बी.पी. सिंह और सिप्ला कंपनी द्वारा किए जा रहे इस जनोपयोगी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के जागरूकता अभियान समाज को एक नई दिशा देते हैं।” उन्होंने अस्थमा नियंत्रण के लिए भारत सरकार एवं चिकित्सा समुदाय द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास ही भविष्य में इस गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर अस्थमा से प्रतिवर्ष लगभग छह लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिनमें से करीब ढाई लाख मौतें भारत में होती हैं—जो कि अत्यंत चिंताजनक स्थिति को दर्शाती हैं। ऐसे में इस प्रकार की जागरूकता रैलियां न केवल लोगों को प्रारंभिक लक्षणों की पहचान के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समय पर जांच और उपचार की दिशा में भी एक सशक्त कदम साबित होती हैं।

यह आयोजन एक संदेश देकर समाप्त हुआ—“सजगता ही सुरक्षा है, और सही जानकारी ही अस्थमा पर विजय का सबसे बड़ा हथियार।”

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!